Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय निशानेबाजी जगत की बड़ी क्षति, भारतीय शूटिंग कोच की ब्लैक फंगस से मौत
    Breaking News Headlines खेल

    भारतीय निशानेबाजी जगत की बड़ी क्षति, भारतीय शूटिंग कोच की ब्लैक फंगस से मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली:  कोविड-19 संक्रमण से उबर चुकी निशानेबाजी कोच और तकनीकी अधिकारी मोनाली गोरहे का गुरुवार को ब्लैक फंगस के कारण निधन हो गया. वह 44 वर्ष की थी. उनके परिवार में उनकी मां और एक बहन हैं. उनका निधन भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए बड़ी क्षति है. मोनाली कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थी, लेकिन उन्हें छुट्टी दे दी गई. उन्हें म्यूकोर्मिकोसिस के चपेट में आने के बाद इलाज के लिए फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं बताया जा रहा है कि उनके निधन से कुछ घंटे पहले मोनाली के पिता मनोहर गोरहे की भी कोविड-19 संक्रमण के कारण मौत हो गयी थी. मोनाली पिस्टल कोर समूह की कोच थी. उन्होंने इससे पहले श्रीलंकाई निशानेबाजी टीम के राष्ट्रीय कोच के रूप में भी काम किया था. उन्होंने नासिक में एक्सेल शूटिंग नामक निशानेबाजी कोचिंग सेंटर स्थापित किया था, जहाँ वह महाराष्ट्र के सैकड़ों छात्रों को प्रशिक्षण दे रही थी. भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने मोनाली और उनके पिता की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया. एनआरएआई से जारी बयान के मुताबिक बड़े दुख के साथ हम सूचित करते हैं कि कोर ग्रुप की पिस्टल कोच और कुशल तकनीकी अधिकारी मोनाली गोरहे का आज ब्लैक फंगस संक्रमण के कारण निधन हो गया. उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि उनके पिता का भी आज निधन हो गया. निशानेबाजी बिरादरी उनके निधन पर शोक व्यक्त करती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआयकरदाताओं को राहत: सीबीडीटी ने दो महीने आगे बढ़ाई आईटीआर फाइल करने की तारीख
    Next Article कोरोना महामारी के बीच ब्लैक फंगस का खतरा गहराया, इन राज्यों ने घोषित किया महामारी

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.