Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दलीप ट्राफी : जीत के लिए बेईमानी की हद हुई पार, 45 मिनट में डाले सिर्फ 4 ओवर
    Breaking News Headlines

    दलीप ट्राफी : जीत के लिए बेईमानी की हद हुई पार, 45 मिनट में डाले सिर्फ 4 ओवर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. क्रिकेट को कभी जेंटल मैन गेम कहा जाता था. पिछले दिनों एशेज सीरीज के दौरान जॉनी बेयरस्टो की स्टंपिंग को लेकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जमकर विवाद हुआ. अब भारत के घरेलू क्रिकेट में जीत के लिए एक टीम ने बेईमानी की हद पार कर दी. बारिश और अंधेरे का फायदा उठाने के लिए उसके गेंदबाजों ने 45 ओवर में सिर्फ 4.1 ओवर गेंदबाजी की. अब देखना होगा कि क्या बीसीसीआई इस पर कोई एक्शन लेता है या नहीं. मामला दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में नॉर्थ जोन और साउथ जोन का है. इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर नॉर्थ जोन पर काफी गुस्सा भी निकाला.

     

    नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 198 तो साउथ जोन ने 195 रन बनाए. नॉर्थ जोन की टीम दूसरी पारी में 211 रन ही बना सकी. इस तरह से साउथ जोन को अंतिम दिन रविवार को जीत के लिए 215 रन का लक्ष्य मिला. बारिश के कारण मैच प्रभावित रहा. मैच में रोशनी भी खलल डाल सकती थी. ऐसे में नॉर्थ जोन के कप्तान जयंत यादव और उसके गेंदबाजों ने समय खराब करना शुरू कर दिया. ऐसा इसलिए किया जा रहा था, क्योंकि नॉर्थ जोन को पहली पारी के आधार पर 3 रन की बढ़त मिली थी. ऐसे में अगर मैच ड्रॉ होता, तो नियम के अनुसार पहली पारी में बढ़त लेने वाली टीम को जीत मिल जाती.

     

    100 मिनट बारिश के कारण खराब हुआ

    बारिश के चलते करीब 100 मिनट का खेल खराब हुआ. जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो साउथ जोन को जीत के लिए 32 रन बनाने थे. वहीं नॉर्थ जोन को 6 विकेट की जरूरत थी. इस दौरान 5.5 ओवर गेंदबाजी करने के लिए नॉर्थ जोन के गेंदबाजों ने 53 मिनट का समय लिया. साई किशोर 11 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने जयंत यादव पर छक्का जड़कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई. टीम ने लक्ष्य को 36.1 ओवरों में 8 विकेट पर हासिल कर लिया.

    ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे. दूसरी पारी में उन्होंने 57 गेंद पर 54 रन की अहम पारी खेली. पहली पारी में भी मयंक ने महत्वपूर्ण 76 रन बनाए थे. अब फाइनल में साउथ जोन की टीम 12 जुलाई से वेस्ट जोन के खिलाफ उतरेगी. वेस्ट जोन ने एक अन्य सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को शिकस्त दी. मैच में चेतेश्वर पुजारा ने शतकीय पारी खेली. पुजारा यहां खुद को साबित करना चाहेंगे. खराब प्रदर्शन के चलते वे टीम इंडिया से बाहर हो चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली : बारिश ने तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड, राजधानी हुई पानी-पानी, मंत्रियों-अफसरों की संडे की छुट्टी रद्द
    Next Article अमेरिका : कैलिफोर्निया में लैंडिंग से पहले प्लेन क्रैश, 6 यात्रियों की मौत

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.