Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईओए की मदद के लिए आगे आई बीसीसीआई, टोक्यो ओलिंपिक में खिलाडिय़ों के लिए खोला खजाना
    Breaking News

    आईओए की मदद के लिए आगे आई बीसीसीआई, टोक्यो ओलिंपिक में खिलाडिय़ों के लिए खोला खजाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. इसी साल जापान का राजधानी में टोक्यों में ओलिंपिक खेलों का आयोजन होना है. खेलों के महाकुंभ से पहले भारतीय ओलिंपिक संघ ने एक फैसला किया था और चीन की खेल परिधान बनाने वाले कंपनी ली-निंग से करार खत्म कर दिया था और कहा था कि खेलों में उसके खिलाड़ी बिना ब्रांड के कपड़े पहन कर उतरेंगे. इससे आईओए को जाहिर तौर पर नुकसान हुआ है. अब आईओए के इस नुकसान की भरपाई करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाथ बढ़ाया है. बीसीसीआई ने टोक्यो ओलिंपिक में खिलाडिय़ों की मदद करने के लिए 10 करोड़ रुपये की मदद करने की मंजूरी दे दी है.

    बीसीसीआई की आपात शीर्ष परिषद बैठक के दौरान इस संबंध में फैसला लिया गया जिसमें बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने भाग लिया. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई से कहा, हां, बीसीसीआई ओलिंपिक दल की मदद करेगा. शीर्ष परिषद ने इसके लिए 10 करोड़ रूपए की मंजूरी दी है.इस कोष का उपयोग टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले हमारे शीर्ष खिलाडिय़ों की तैयारियों और अन्य उद्देश्यों के लिए किया जायेगा. खेल मंत्रालय और भारतीय ओलिंपिक संघ से बात करने के बाद भुगतान का तरीका तय किया जाएगा.

    पहली बार ऐसा नहीं हुआ

    टोक्यो ओलिंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे. किट प्रायोजक के तौर पर लि निंग के हटने के बाद बीसीसीआई द्वारा दी जाने वाली इस राशि से निश्चित रूप से दल की कई तरीकों से मदद होगी जिसमें ट्रेनिंग और तैयारियां शामिल हैं. उन्होंने कहा, बीसीसीआई हमेशा ओलिंपिक खेलों के विकास में मदद करने में यकीन करता रहा है और ऐसा पहली बार नहीं है जब इतनी बड़ी राशि दान दी गयी हो.

    जेएसडब्ल्यू ने भी बढ़ाया मदद

    इससे पहले आईओए ने जेएसडब्ल्यू और एमपीएल से भी करार किया था. इंडियन सुपर लीग की टीम बेंगलुरु एफसी की स्वामित्व वाली जेएसडब्ल्यू समूह ने आईओए को प्रायोजक राशि के तौर पर एक करोड़ रुपये देने का वादा किया है. आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने एक संयुक्त बयान में कहा, हमें एक और प्रायोजन प्रस्ताव के बारे में आपको सूचित करते हुए खुशी हो रही है. हमारी ओर से 17 जून को जारी सूचना के बाद हम टोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों के लिए जेएसडब्ल्यू समूह के साथ करार की पुष्टि करते हैं. जेएसडब्ल्यू समूह के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष पार्थ जिंदल ने हमें एक करोड़ रूपये देने की पुष्टि की है.

    एमपीएल से भी किया करार

    आईओए ने गुरुवार को मोबाइल गेमिंग मंच एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन को आगामी टोक्यो ओलिंपिक और अगले साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए देश के दल का मुख्य प्रायोजक नियुक्त किया. आईओए के अनुसार एमपीएल के साथ करार डेढ़ साल का है जो अगले साल 31 दिसंबर को समाप्त होगा. इसके लिए कंपनी आठ करोड़ रूपये खर्च करेगी. आईओए ने इसके साथ ही दिग्गज दुग्ध उत्पाद कंपनी अमूल को भी 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले टोक्यो ओलिंपिक के लिए प्रायोजक बनने पर सहमति जताई है.
    आईओए ने ये करार चीन की खेल परिधान बनाने वाली कंपनी ली निंग के साथ करार को रद्द करने के बाद किए हैं. ली निंग टोक्यो ओलिंपिक के लिए भारतीय टीम का आधिकारिक किट प्रायोजक था और करार के रद्द होने के बाद देश के एथलीट इन खेलों के दौरान बिना ब्रांड के परिधान पहनेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article महाराष्ट्र के तीन जिलों में मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट, विशेषज्ञों ने दी तीसरी लहर की चेतावनी

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.