Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निर्माण कार्य तेज कर लोगों की दिक्कत दूर करें-सरयू राय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    निर्माण कार्य तेज कर लोगों की दिक्कत दूर करें-सरयू राय

    Aman KumarBy Aman KumarJune 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निर्माण कार्य तेज कर लोगों की दिक्कत दूर करें-सरयू राय

    विधायक ने लिखा टाटा स्टील यूआईएसएलके एमडी को पत्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे सीवरेज-ड्रेनेज निर्माण कार्य को आधा-अधूरा छोड़ दिये जाने के कारण क्षेत्र में भीषण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है। इन स्थलों पर सीवरेज निर्माण का कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है। महीनों से सीवरेज निर्माण का कार्य अधूरा रहने के कारण वहां के निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक सरयू राय ने इसकी सूचना टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक को दी है और अविलंब अधूरा कार्य को पूरा करने तथा जहां पूरा करना संभव नहीं है, वहां जमा मलबा को हटा कर जल प्रवाह का रास्ता साफ करने के लिए अनुरोध किया है।

    श्री राय ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने ऐसे स्थलों पर हो रही कठिनाईयों को दिखाया और इन्हें दूर कराने के लिए कहा। उन्होंने देखा कि सोनारी के अमृता अपार्टमेंट के अंदर सीवरेज निर्माण का कार्य अधूरा होने के कारण पानी अपार्टमेंट में प्रवेश कर जा रहा है। इसी तरह निर्मल बस्ती के जाहिरा कालोनी क्षेत्र में सीवरेज निर्माण का कार्य काफी धीमी गति से की जा रही है। बरसात का पानी जमा होकर घरों में प्रवेश कर जा रहा है, जिससे बाढ़ की स्थिति बन जा रही है। गांधी रोड में भी टाटा स्टील यूआइएसएस द्वारा सीवरेज निर्माण का कार्य अत्यंत धीमी गति से हो रहा है। कुछ दिनों से संवेदक के द्वारा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों का आवागमन तो बाधित है ही, बारिश होने के कारण आस-पास के घरों में जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो जा रही है।

    श्री राय ने टाटा यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक को पत्र लिख कर उपर्युक्त तथ्यों से अवगत कराया और उनसे कहा कि ऐसे निर्माण कार्यों का पर्यवेक्षण करें तथा काम कर रहे संवेदकों एवं एजेंसियों को सख्त हिदायत दें कि वे निर्माण के दौरान जल प्रवाह के मार्ग को बाधित न करें और जलप्रवाह में बाधा बन रही सामग्रियों को वहां से शीघ्र हटाएं।

    निर्माण कार्य तेज कर लोगों की दिक्कत दूर करें-सरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुणाल षाड़ंगी ने आरएसएस और बीजेपी पर साधा निशाना
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    July 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.