*कुष्ट आश्रम के लोगो को मिले विशेष सुविधा….पवन* जमशेदपुर,2 मई, भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला प्रशासन से मांग किया कि कुष्ट आश्रम बाराद्वारी तथा बर्मा माइंस में निवास करने वाले कुष्ट पीड़ितों के लिए विशेष सुविधा देने का आग्रह किया। पवन अग्रवाल के अनुसार गरीब से गरीब वर्ग के लोग इन आश्रमो में निवास करते है इस महामारी के कारण इनलोगो का जीना दूभर हो गया है। घरो से मांग कर अपना जीवन यापन करने वाले लोग जान बचाने के लिए घरों में कैद है। सरकारी राशन इन लोगो को जरूर मिलता है परंतु सिर्फ इसी के भरोसे जीना सम्भव नही है। पिछले दिनों आश्रम के ही कुछ लोगो की मौत भी हुई। एक बड़ी आबादी इन आश्रमो में रहती है। हमारी नैतिक जिमेदारी है कि मानवता के आधार पर भी इनकी सेवा होनी चाहिए। पवन अग्रवाल ने जिला प्रशासन से मांग किया कि आश्रम में बने सामुदायिक भवन में कुछ ऑक्ससीजन बेड की ब्यवस्था किया जाए ताकि कुष्ट पीड़ितों का तेजी से ऑक्ससीजन लेबल गिरने पर तत्काल जान बचाई जा सके।दो दिन पहले ही टिकेस्वर मेहेर का ऑक्ससीजन लेबल काफी कम हो गया था तत्काल उनको cylendar उपलब्ध कराया गया उनकी जान बचाई गई परन्तु यह स्थाई समाधान नही है। गरीबो को पता ही नही चल पाता कि उनका लेबल कम हो रहा है न तो इनलोगो के पास ऑक्ससिमिटर है न ही थर्मामीटर और न ही नेमोलाइज़र।।। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य की सुविधा हेतू हज़ारो आबादी के लिए बाराद्वारी और बर्मामाइंस में तत्काल उचित उपाय किया जाए। भारतीय जनता पार्टी अपने स्तर पर हरसंभव समाज के लिए कार्य कर रही है। चूंकि अभी समय सबको मिलकर कार्य करने की है। पवन के कहाँ कुष्ट आश्रम के लोगो को इस महामारी से बचाव हेतू जागरूक किया जा रहा है। भाजपा फेस मास्क और विटामिन C की टेबलेट इनलोगो के बीच वितरित करेगी।।

