Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में खिला कमल, बतौर प्रभारी दिनेश कुमार की बड़ी सफ़लता
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में खिला कमल, बतौर प्रभारी दिनेश कुमार की बड़ी सफ़लता

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में खिला कमल, बतौर प्रभारी दिनेश कुमार की बड़ी सफ़लता

    ◆ इंदस के नवनिर्वाचित विधायक निर्मल धारा ने दिनेश कुमार का किया आभार प्रकट फोन कर दिनेश ने दी बधाई

    पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भले की बहुमत से दूर रह गई हो लेकिन सीटों की तुलना में जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। 2016 के चुनाव में तीन सीटों वाली भाजपा ने आशातीत प्रदर्शन किया है। विष्णुपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा सीटों पर कमल खिला है। इन्हीं में से एक सीट इंदस विधानसभा का है। दूसरी बार चुनाव लड़े भाजपा उम्मीदवार निर्मल धारा ने 7000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज़ किया। उन्हें एक लाख से अधिक वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए भाजपा ने बतौर प्रभारी जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। बूथ एवं मंडल स्तरीय संरचनाओं को दुरुस्त एवं समन्वय बनाते हुए लगभग एक महीने की कड़ी मेहनत करते हुए दिनेश कुमार ने कार्यकर्ताओं संग पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में जबरदस्त माहौल बनाया। रविवार को इंदस विधानसभा सीट विजयी होने के बाद प्रभारी रहे दिनेश कुमार को निर्मल धारा ने दूरभाष पर आभार प्रकट किया पर दिनेश कुमार ने भी निर्मल धारा को जीत की बधाई और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त किया। दिनेश कुमार ने पूर्व में भी दावा किया था कि इंदस विधानसभा सीट पर कमल खिलना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुमत के आंकड़े से जरूर चूक गई है, लेकिन सशक्त विपक्ष की भूमिका में रहेगी। उन्होंने इंदस विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडल एवं बूथ समिति के अध्यक्ष सहित कमिटी के पदाधिकारियों को इस जीत का श्रेय देते हुए बधाई दिया। इधर इंदस विधानसभा में कमल खिलाने में बतौर प्रभारी योगदान सुनिश्चित करने पर दिनेश कुमार को भाजपा नेताओं ने बधाई दिया है। पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, अमरजीत सिंह राजा समेत अन्य ने दिनेश कुमार को फ़ोन पर बधाई दिया। वहीं कई कार्यकर्ता सोशल मीडिया के मार्फ़त इसे उपलब्धि बताते हुए दिनेश कुमार को बधाई दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुष्ट आश्रम के लोगो को मिले विशेष सुविधा:पवन
    Next Article मंत्री बन्ना गुप्ता ने हफीजुल हसन को जीत की बधाई दी, हाजी साहब को जनता ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.