Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सत्र के पांचवें दिन स्पीकर की बड़ी कार्रवाई, BJP के 18 विधायकों को किया निलंबित
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    सत्र के पांचवें दिन स्पीकर की बड़ी कार्रवाई, BJP के 18 विधायकों को किया निलंबित

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सत्र के पांचवें दिन स्पीकर की बड़ी कार्रवाई, BJP के 18 विधायकों को किया निलंबित
    रांची: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज पांचवा दिन है। आज की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने बड़ी कार्रवाई की है। स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने बीजेपी के 18 विधायकों को निलंबित कर दिया है।

     

    BJP के 18 विधायक निलंबित
    2 अगस्त की दोपहर तक बीजेपी के विधायकों को निलंबित किया गया है। निलंबित होने के बाद सभी विधायक सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। निलंबित विधायकों में विरंची नारायण, अनंत ओझा, रणधीर सिंह, नारायण दास, केदार हाजरा, किशुन दास, सीपी सिंह, नवीव जायसवाल, अमित मंडल, कोचे मुंडा, भानु प्रताप शाही, शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, पुष्पा देवी, नीरा यादव, अपर्णा सेनगुप्ता, राज सिन्हा, समरी लाल शामिल हैं।

     

     

     

    मच्छरों के साथ कटी विधायकों की रात
    बता दें कि बीते बुधवार को झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद बीजेपी विधायक विधानसभा परिसर के अंदर ही बैठ गए थे। विपक्षी विधायकों की नाराजगी तब और बढ़ गई जब सदन के अंदर की लाइट बंद कर दी गई और उन्हें बगैर बिजली और एसी के घंटों रहना पड़ा।

     

     

    रात 10 बजकर 05 मिनट पर सदन से मार्शल द्वारा विधायकों को जबरन बाहर निकाले जाने के बाद सभी विधायक लॉबी में बैठ गए। विधायकों ने पूरी रात सदन के बाहर ही बिताई। बीजेपी विधायक विधानसभा परिसर पर रेलवे स्टेशन की तरह जमीन पर चादर बिछाकर सो गए। सीएम हेमंत सदन पहुंचे। उन्होंने विधायकों को काफी समझाया, लेकिन विधायक फिर भी टस से मस नहीं हुए। विधायकों की मच्छरों के साथ पूरी रात कटी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य विभाग के एनएचएम कर्मियों की अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा।
    Next Article एबीवीपी बलिया इकाई का गठन अमित बने नगर अध्यक्ष और संजीव बने नगर मंत्री

    Related Posts

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना प्रभारी ने किया पौधारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.