Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर सरकार की आलोचना की
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर सरकार की आलोचना की

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर सरकार की आलोचना की

    लखनऊ:  समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी महाकुम्भ मेले के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए सत्तारूढ़ भाजपा पर तैयारियों में कुप्रबंधन का आरोप लगाया।

    बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यादव ने प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय निवासियों की चिंताओं व प्रशासन के संबंध में कई मुद्दे उठाए और सरकार से तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

     

     

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह है भाजपा सरकार में प्रयागराज महाकुम्भ 2025 की तैयारी की सच्चाई। कम से कम पुलिस विभाग का काम तो बहुत पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था क्योंकि सुरक्षा प्रबंधों के लिए अंतिम दिन तक प्रतीक्षा नहीं की जा सकती।”

    उन्होंने लिखा, “प्रयागराज की आहत जनता पूछ रही है कि महादानी सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा हटाने के लिए भाजपा सरकार बहुत तत्पर थी, पर वैसी तेजी प्रशासनिक प्रबंधन के लिए क्यों नहीं दिखाई जा रही। प्रबंधन करते समय प्रयागराज और मेला क्षेत्र के लिए आसपास के निवासियों की जरूरतों और समस्याओं को नजरअंदाज करने की जो शिकायतें मिल रही हैं, उनका भी तुरंत समाधान किया जाए।”

     

     

     

    यादव ने लिखा, “कोई आपात स्थिति होने पर आवागमन और परिवहन को लेकर प्रयागराज के निवासियों के मन में जो चिंता है, उसके निराकरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाए। हम चाहते हैं कि महाकुम्भ आयोजन भी हो और प्रयागराज भी गतिमान रहे।”

    सपा प्रमुख ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “अगर शासन-प्रशासन महाकुम्भ की तैयारी में विफल हो गया तो सहायता करने के लिए हम अपने सच्चे समर्पित कार्यकर्ता भेजने का प्रस्ताव रखते हैं क्योंकि भाजपा वाले तो कहीं खाने-कमाने या चुनाव के जोड़-जुगाड़ में लगे होंगे।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
    Next Article झारखंड में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है क्रिसमस

    Related Posts

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    May 21, 2026

    रोम से नई धुरी: बीजिंग-इस्लामाबाद बेचैन, भारत का उदय

    May 21, 2026

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम से नई धुरी: बीजिंग-इस्लामाबाद बेचैन, भारत का उदय

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.