Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनिया ने पंजाब CM से कहा मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, उनकी सुरक्षा में लापरवाही के जिम्मेदारों पर एक्शन लें
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    सोनिया ने पंजाब CM से कहा मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, उनकी सुरक्षा में लापरवाही के जिम्मेदारों पर एक्शन लें

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2022Updated:January 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनिया ने पंजाब CM से कहा मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, उनकी सुरक्षा में लापरवाही के जिम्मेदारों पर एक्शन लें

    मोदी मामले पर चन्नी को सोनिया की फटकार:पंजाब CM से कहा- मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, उनकी सुरक्षा में लापरवाही के जिम्मेदारों पर एक्शन लें

    पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की सुरक्षा में चूक के 24 घंटे बाद कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से बात की है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मामले की विस्तृत जानकारी चन्नी से ली है। उन्होंने चन्नी से कहा कि मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

    सोनिया ने चन्नी से कहा कि इस मामले में जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरे को लेकर सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किए जाने चाहिए थे।

    चन्नी का सोनिया को जवाब- जांच करवा रहे हैं
    चन्नी ने सोनिया गांधी को बताया कि पंजाब सरकार पूरे मामले की जांच करवा रही है। इसके लिए सेवामुक्त जस्टिस मेहताब सिंह गिल और राज्य के गृह सचिव अनुराग वर्मा की जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी को 3 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उसमें जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी।
    किसी गड़बड़ी से इनकार कर रहे चन्नी
    दिलचस्प पहलू यह है कि एक तरफ चन्नी ने 2 मेंबरों की जांच कमेटी बनाई है तो दूसरी तरफ वह चूक से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा कि इसमें कोई चूक नहीं हुई है। पीएम मोदी ने ही आखिरी वक्त में सड़क से जाने का रूट बना दिया। अब वह चुनावी रैलियों में भी इस बात को भुना रहे हैं। पीएम की सुरक्षा में चूक के बहाने पंजाब और पंजाबियों को बदनाम किया जा रहा है।

    भाजपा बोली- साजिश दिल्ली से रची गई, पंजाब में लागू की गई
    भाजपा के पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की पूरी साजिश दिल्ली में रची गई। इसमें कांग्रेस हाईकमान शामिल है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार ने इसे लागू किया। पीएम की सुरक्षा चूक के मामले में शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए

    मोदी पर पंजाब कांग्रेस हमलावर: सिद्धू बोले- किसान डेढ़ साल बैठे, PM को 15 मिनट में कष्ट हो गया, CM ने कहा- भीड़ नहीं आई तो मेरा क्या कसूर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक तथा दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article सोनिया गांधी ने पंजाब सरकार को मोहरा बनाकर अपना पल्ला झाड़ा :स्मृति इरानी

    Related Posts

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.