सोनिया गांधी ने पंजाब सरकार को मोहरा बनाकर अपना पल्ला झाड़ा :स्मृति इरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि कल से जो देश में माहौल है वह व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि संवैधानिक संस्था के लिए है मुख्यमंत्री के बदलते बयान से मैं भी अचंभित हूं उनके किस बयान को सही समझे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनका मानना है कि देश की न्यायिक प्रणाली सभी को न्याय देती है। साथ ही उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय बड़ा और कड़ा फैसला लेगा। पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा में चूक के आरोपों से कथित रूप से इन्कार करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पंजाब में कल प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। इस मामले में कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट गए हैं। गृह मंत्रालय ने भी रिपोर्ट मांगी है। देश की न्यायिक व्यवस्था सभी को न्याय देती है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक को लेकर जानकारी एकत्र कर रहा है और बड़ा और कड़ा फैसले लेगा। ठाकुर ने यहां कैबिनेट के फैसलों पर मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल पर यह टिप्पणी की।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने गुरुवार को पीएम मोदी के फिरोजपुर दौरे के दौरान हुई चूक की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मेहताब सिंह गिल, प्रमुख सचिव (गृह मामलों) और न्यायमूर्ति अनुराग वर्मा शामिल होंगे। वे तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने यह जानकारी दी है।
सोनिया गांधी ने पंजाब सरकार को मोहरा बनाकर अपना पल्ला झाड़ा :स्मृति इरानी
दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा सोनिया गांधी ने पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया है