Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रतिभाओं को निखारने में अग्रणी भूमिका निभा रहा सोना देवी विश्वविद्यालय
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय शिक्षा

    प्रतिभाओं को निखारने में अग्रणी भूमिका निभा रहा सोना देवी विश्वविद्यालय

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रतिभाओं को निखारने में अग्रणी भूमिका निभा रहा सोना देवी विश्वविद्यालय

    – साल 2023 में विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से प्रतिभाओं के पलायन पर लग गया है विराम

    अमन शांडिल्य
    जमशेदपुर : प्रतिभाओं को निखारने में किसी भी संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। घाटशिला के कितादीह में स्थित सोना देवी विश्वविद्यालय अपनी इस भूमिका को बखूबी निभा रहा है। साल 2023 में अपनी स्थापना के बाद से ही विश्वविद्यालय प्रतिभाओं को निखारने अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह हो रहा है कि प्रतिभाओं का पलायन रुक गया है, जो झारखंड राज्य स्थापना के बाद घाटशिला अनुमंडल से लगातार हो रहा था, लेकिन साल 2023 में विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से प्रतिभाओं का पलायन रुक गया है।

     

     

    पीएचडी जैसे उच्च स्तर के कोर्स भी हैं मौजूद
    विश्वविद्यालय में मैट्रिक के बाद न केवल डिप्लोमा कोर्स बल्कि मास्टर डिग्री तक के कोर्स भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा, पीएचडी जैसे उच्च स्तर के कोर्स भी विश्वविद्यालय में प्रदान किए जाते हैं। वर्तमान में, इस विश्वविद्यालय में 500 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विश्वविद्यालय 20 एकड़ से अधिक भूमि में फैला हुआ है और इसके पास एक विशाल खेल मैदान भी है। साथ ही, विश्वविद्यालय परिसर में 100 से अधिक फलदार पौधे भी लगाए गए हैं। घाटशिला परिसर में विश्वविद्यालय में 1 वर्ष के कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स भी उपलब्ध हैं।

     

     

    ई-कल्याण की सुविधा भी है उपलब्ध
    पीजीडीसीए जैसे कोर्स के अलावा, विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए ई-कल्याण की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही, प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों को मेरिट स्कॉलरशिप की सुविधा भी प्रदान की जाती है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने बताया कि घाटशिला में विश्वविद्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराना है। घाटशिला एक जनजातीय बहुल क्षेत्र है, जहां के बच्चे उच्च शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाते और उनकी प्रतिभा वहीं रुक जाती है।

     

     

    हमारे विश्वविद्यालय का उद्देश्य ऐसी प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें योग्य बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस विश्वविद्यालय की स्थापना में घाटशिला के विधायक और वर्तमान में प्रदेश के शिक्षा एवं निबंधन मंत्री रामदास सोरेन का महत्वपूर्ण योगदान है। दो दिन पूर्व घाटशिला कॉलेज के कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि सोना देवी विश्वविद्यालय की अनुशंसा उन्होंने नहीं की थी, लेकिन आज यह विश्वविद्यालय स्थापित हो गया है और उन्हें इस बात की खुशी है। सोना देवी विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने से यह साबित हो गया कि विश्वविद्यालय पर सरकार की विश्वास बनी है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना देवी विश्वविद्यालय का पहला स्थापना दिवस समारोह “शंखनाद -2024 ” धूम- धाम से मनाया गया
    Next Article सेवानिवृत्ति राजेंद्र सिंह साइबर ठगी के हुए शिकार

    Related Posts

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    August 9, 2026

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    August 9, 2026

    तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.