बेटे ने की मां की निर्मम हत्या
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची :- राजधानी के पिठोरिया थाना क्षेत्र के सिदी गांव में गुरुवार को एक हृदय विदारक घटना घटी। पिठोरिया थाना से मिली जानकारी के अनुसार सिदी गांव के ही संजय उरांव (25) अपनी मां बुधनी देवी (55 )को फावड़ा (कोड़ी) से मारकर हत्या कर दी। संजय के पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार को संजय की दुर्घटना हो गई थी, जिसमें उसके हाथ और पैर में चोट आई थी।
गुरुवार को उसकी मां अस्पताल ले जाकर के अपने बेटे का इलाज करवा दी। मां बेटा के इलाज के बाद घर लौटी। संजय अपनी मां से बोला कि अब तुम आराम करने के लिए सो जाओ। मैं भी आराम करने जा रहा हूं। मां के सोने के बाद संजय फावड़ा से मां की गर्दन, चेहरे, माथा और हाथ पर जबरदस्त वार कर दिया।घटनास्थल पर ही अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बुधनी देवी की मौत हो गई।इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभय कुमार घटनास्थल पहुंचे और तत्काल संजय को हिरासत में ले लिया गया।
वहीं उसकी मां के शव को कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण के लिए रिम्स भेजा गया। हत्या करने का कारण पूछने पर संजय ने बतलाया कि वह लव मैरिज शादी किया था। उसकी मां बहू को पसंद नहीं करती थी और अक्सर लड़ाई झगड़ा करती थी। इसी गुस्से में उसने इस घटना को अंजाम दिया। संजय को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

