Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोलरयुक्त जल मीनार बना शोभा की वस्तु ,ग्रामीणों ने कहा- मुखिया सिर्फ देते है आश्वासन नहीं कराते है मरम्मत
    Breaking News झारखंड

    सोलरयुक्त जल मीनार बना शोभा की वस्तु ,ग्रामीणों ने कहा- मुखिया सिर्फ देते है आश्वासन नहीं कराते है मरम्मत

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोलरयुक्त जल मीनार बना शोभा की वस्तु ,ग्रामीणों ने कहा- मुखिया सिर्फ देते है आश्वासन नहीं कराते है मरम्मत

    संवाददाता

    जामताड़ा: जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत खिजुरिया गांव में 14 वाँ वित्त द्वारा निर्माणाधीन जल मीनार शोभा का वस्तु बना हुआ है|फतेहपुर पंचायत क्षेत्र के अन्य गांव में 14 वाँ वित्त द्वारा निर्माणाधीन जल मीनार द्वारा लोगों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिल रहा है| खिजुरिया ग्रामीण लतीफ अंसारी,मिकाइल अंसारी,सजामुद्दीन अंसारी, कलीमुद्दीन अंसारी, ने सामाजिक कार्यकर्ता रफीक अंसारी से शिकायत करते हुए उन्हें अवगत कराया| ग्रामीणों ने कहा कि 2 साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी अब तक शुद्ध पेयजल का लाभ न मिल सका । ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि फतेहपुर पंचायत क्षेत्र के मुखिया को शिकायत करने पर वह कहते हैं कि जल्द चालू किए जाएंगे 2 साल बित गए सिर्फ मुखिया से आश्वासन ही मिल रहा है । महिलाएं कहती है चापाकल को 5 मिनट चलाने के बाद ही थोड़ा-थोड़ा पानी निकलता है| कहती है इस तरह गर्मी और धूप में खड़े होकर पानी भरना बहुत ही मुश्किल लग रहा है| 14 वाँ वित्त द्वारा लगाया गया जल मीनार चालू हो जाने से बहुत फायदा होता । वहीं सामाजिक कार्यकर्ता रफीक अंसारी ने बताया कि कुछ महीने पहले न्यूज़ पेपर में खबर प्रकाशित होने के बाद ब्लॉक से प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन 14 वां वित्त द्वारा जल मीनार को चालू करने के संबंध में चिट्ठी जारी हुआ था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई| लगता है कहीं न कहीं फंडिंग का बंदरबांट हुआ है यह जांच का विषय और प्रश्न बना हुआ है । आगे उन्होंने कहा कि अभी ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी बुखार का प्रकोप फैला हुआ है क्षेत्र में पानी का स्रोत नीचे चले जाने के कारण कई चापाकल में पानी नहीं निकल रहा है |किसी चापाकल में निकलता भी है तो काफी देर तक चलाना पड़ता है| ऐसे परिस्थिति में जिले के पेयजल विभाग के वरीय अधिकारियों को चाहिए ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं को सुलझाएं ताके ग्रामीण खुशहाल जिंदगी जी सकें | वही इस संबंध में पंचायत के मुखिया ने कहा जल्द ही जल मीनार की मरम्मत कर शीघ्र ही चालू की जाएगी|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेल हादसा : ट्रेन का इंजन पटरी से उतरकर नदी में, बाल-बाल बचे 84 यात्री
    Next Article पोस्ट ऑफिस स्टाफ की मृत्यु के बाद जिला प्रशासन ने नहीं ली सुध, मंडल अध्यक्ष करवाया अंतिम संस्कार:सोमनाथ

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.