Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला: देश-विदेश और संसद में झूठ बोलते हैं राहुल गांधी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला: देश-विदेश और संसद में झूठ बोलते हैं राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली    -:  प्रधानमंत्री  मोदी की छवि पर प्रहार करने के लिए राहुल गांधी ने विदेश, देश और संसद में झूठ बोला. राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट के सामने जाकर माफी मांगते हैं और आज ढोंग कर रहे हैं. उन्होंने अपने बयानों से ओबीसी समाज का अपमान किया है. मंगलवार को बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यह बात कही है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का टारगेट केवल मोदी हैं. जबकि मोदी का टारगेट सिर्फ और सिर्फ देश का विकास है. राहुल गांधी ने चार मई 2019 में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो पीएम मोदी की छवि पर हमले करते रहेंगे, लेकिन नरेंद्र मोदी के लिए वो जनता का प्रेम कम नहीं कर सकें. ईरानी ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी का अपमान करते-करते पूरे ओबीसी समाज अपमान करना भी राहुल ने सही समझा.

     

     

     

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के जीवन के एक ही लक्ष्य है केवल नरेंद्र मोदी की छवि को तार-तार करना. न तो उनको लोकतंत्र से कोई लेना देना है और न ही ओबीसी समुदाय के प्रति वो कोई सम्मान रखते हैं. बंगला खाली करने के सवाल पर ईरानी ने कहा कि घर उनका नहीं है. युवा कांग्रेस की ओर से की गई टिप्पणी पर ईरानी ने कहा कि शब्द राहुल गांधी के हैं लेकिन संस्कार सोनिया गांधी हैं. बस जुबान युवा कांग्रेस की है. ऐसा पहली बार नहीं है जब युवा कांग्रेस ने अभद्र टिप्पणी की है. जब तक पार्टी में राहुल और सोनिया गांधी हैं तब तक पार्टी का वो नेता जो प्रमोशन चाहेगा मुझपर इस प्रकार की टिप्पणियां करता रहेगा. स्मृति ईरानी ने और क्या-क्या कहा है नीचे वीडियो में देख और सुन सकते हैं.

     

     

     

    बता दें कि चार साल पुराने मानहानि के एक मामले में गुजरात की सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है. कोर्ट की ओर से सजा सुनाए जाने के अगले दिन राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता भी चली गई. लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को अयोग्य करार दे दिया है. सदस्यता जाने के बाद अब राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका के स्कूल में हुई फायरिंग की घटना में 3 बच्चों एवं हमलावर सहित 7 लोगों की मौत
    Next Article यंग इंडियन फाउंडेशन द्वारा जिला पुलिस को फर्स्ट एड बॉक्स एवं स्ट्रेचर किया प्रधान

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.