Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद छह लाख रुपए और विस्फोटक बरामद
    Headlines Uncategorized राष्ट्रीय

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद छह लाख रुपए और विस्फोटक बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद छह लाख रुपए और विस्फोटक बरामद

     

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने छह लाख रूपए नकद, 11 लैपटॉप, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा थाना के अंतर्गत कसोड़, कुमुरादी और आसपास के क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पदमकोट शिविर से 14 अप्रैल को सुरक्षाकर्मियों के एक संयुक्त दल को रवाना किया गया था। इस दल में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 41वीं वाहिनी के कर्मी शामिल थे।

    उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान 15 अप्रैल को जब सुरक्षाबल के जवान कसोड़-कुमुरादी गांव के बीच जंगल में थे, तभी हथियारबंद नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों ओर लगभग तीन घंटे तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

    अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली और वहां से छह लाख रूपए नकद, 11 लैपटॉप, 50 किलोग्राम बारूद, 20-20 लीटर पेट्रोल-डीजल, दो कुकर बम, कारतूस और अन्य सामान बरामद किए गए।

    अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों को भारी आर्थिक तथा रणनीतिक क्षति होने के साथ-साथ उन्हें यह साफ संदेश गया है कि अब वे अबूझमाड़ के किसी क्षेत्र में सुरक्षित नहीं है तथा उनके आश्रय स्थल सिमटते जा रहे है।

    नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा, ”अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों और विकट भौगोलिक परिस्थतियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें माओवादी सिद्धांतों के प्रभाव से बाहर निकालना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, जिससे क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके। हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि वे शासन की आत्मसमर्पण पुर्नवास नीति को अपनाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर हथियार और नक्सलवाद विचारधारा का पूरी तरह त्याग करें।”

    बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा, ”सुरक्षाबलों ने 2025 की शुरूवात में ही माआवेादी संगठनों के शीर्ष नेतृत्त्व को भारी क्षति पहुंचाई है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, डिविजनल कमेटी, एरिया कमेटी सदस्य तथा अन्य छोटे कैडरों के माओवादियों के मारे जाने से उन्हें काफी क्षति हुई है। भाकपा माओवादियों के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है। इसलिए माओवादियों से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुडे़ं अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें।

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद छह लाख रुपए और विस्फोटक बरामद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपीलीय न्यायाधिकरण ने बायजू मामले में बीसीसीआई, रिजु रवींद्रन की याचिका खारिज की
    Next Article दिल्ली सरकार ने मानसून में 194 स्थानों पर जलभराव से निपटने की योजना तैयार की

    Related Posts

    बारिश में डूबी पुरानी पुलिया, सरायकेला-खरसावां मार्ग पर आवागमन ठप

    August 18, 2026

    सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, ATM कैश वाहन लूटकांड की जांच तेज

    August 18, 2026

    मानगो नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में हंगामा, सफाई व्यवस्था को लेकर आमने-सामने आए समर्थक

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारिश में डूबी पुरानी पुलिया, सरायकेला-खरसावां मार्ग पर आवागमन ठप

    सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, ATM कैश वाहन लूटकांड की जांच तेज

    मानगो नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में हंगामा, सफाई व्यवस्था को लेकर आमने-सामने आए समर्थक

    भारी बारिश से लबालब हुआ पनसुआं डैम, ओवरफ्लो पानी ने लिया झरने का रूप; देखने उमड़े लोग

    गुमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी JJMP कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार

    JSSC CGL रद्द होने के फैसले से अभ्यर्थियों में आक्रोश, प्रोजेक्ट भवन के बाहर बारिश में प्रदर्शन

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    लगातार बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा,13 फाटक खोले गए

    गोलमुरी में डिवाइडर से फिर टकराया ट्रक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    चार माह का गर्भ गिरने पर सिद्धेश हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.