Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीतारमण का लगातार सात बार बजट पेश करना भारत में महिला सशक्तीकरण की मिसाल : धनखड़
    Breaking News Headlines राजनीति

    सीतारमण का लगातार सात बार बजट पेश करना भारत में महिला सशक्तीकरण की मिसाल : धनखड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सीतारमण का लगातार सात बार बजट पेश करना भारत में महिला सशक्तीकरण की मिसाल : धनखड़

    नयी दिल्ली: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद में लगातार सात बार आम बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुए मंगलवार को कहा कि यह भारत में महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं के नेतृत्व में विकास की एक मिसाल है।

     

     

    सभापति ने बजट 2024-25 की प्रति और संबंधित दस्तावेज सदन के पटल पर रखने के लिए वित्त मंत्री सीतारमण को आमंत्रित करते हुए उनके द्वारा 2019 से लगातार सात बार संसद में केंद्रीय बजट पेश किए जाने के लिए उन्हें बधाई दी और इसे एक ‘मील का पत्थर’ करार दिया। सीतारमण द्वारा अभी तक जो बजट पेश किए गये उनमें इस वर्ष फरवरी में प्रस्तुत अंतरिम बजट भी शामिल है।

    धनखड़ ने कहा कि सीतारमण ने इसके साथ ही पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के लगातार छह बार आम बजट पेश करने के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि देसाई ने 1959 से 1964 तक लगातार छह बार बजट पेश किए थे, जिनमें एक अंतरिम बजट भी शामिल था।

     

     

     

    सभापति ने वित्त मंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीतारमण भारत की प्रथम पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं जिन्हें 2019 में यह दायित्व सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि वह पहली ऐसी महिला वित्त मंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीसरा कार्यकाल पाने वाली सरकार के लिए बजट पेश किया है, वह विश्व की सबसे अधिक आबादी वाले देश में बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री हैं।

    सभापति ने कहा, ‘‘ये उपलब्धियां एक मायने में भारत में महिलाओं के सशक्तीकरण और महिलाओं के नेतृत्व में विकास की मिसाल पेश करती हैं।’’

    धनखड़ ने जब वित्त मंत्री की सराहना शुरू की तो सीतारमण ने पहले तो अपने दोनों हाथ जोड़कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। किंतु बाद में अपनी प्रशंसा सुनकर उनके चेहरे पर कुछ असहजता के भाव भी देखे गये।

     

     

     

    सदस्यों ने मेजें थपथपा कर वित्त मंत्री सीतारमण की सराहना की। इसके बाद वित्त मंत्री ने आम बजट की प्रति और संबंधित दस्तावेज उच्च सदन के पटल पर रखे।

    इससे पहले सीतारमण ने लोकसभा में अपना बजट भाषण दिया और उनके भाषण पूरा होने और निम्न सदन की कार्यवाही स्थगित होने के एक घंटे बाद उच्च सदन की कार्यवाही दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रारंभ हुई थी।

    वित्त मंत्री द्वारा बजट की प्रति सदन के पटल पर रखे जाने के बाद उच्च सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविकास की नयी ऊंचाई पर ले जाने वाला बजट, समाज के हर वर्ग को शक्ति देगा: प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article ‘अमृत काल’ के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला बजट : योगी आदित्यनाथ

    Related Posts

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.