Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘अमृत काल’ के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला बजट : योगी आदित्यनाथ
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    ‘अमृत काल’ के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला बजट : योगी आदित्यनाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘अमृत काल’ के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला बजट : योगी आदित्यनाथ

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संसद में पेश किये गये केन्द्रीय बजट को 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और ‘अमृत काल’ के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला बजट बताया है।

    योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट (2024-25) सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी होने के साथ ही 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और ‘अमृत काल’ के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला है।

     

     

    योगी ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में भी कहा, “आम बजट 2024-25 ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है। इसमें अंत्योदय की पावन भावना, विकास की असीम संभावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि है।”

    मुख्यमंत्री ने इसी पोस्ट में कहा, “इस बजट में गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान समेत समाज के सभी तबकों के समग्र विकास का संकल्प, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दृष्टि और वंचित को वंचना से मुक्त कराने का रोडमैप है।”

    उन्होंने कहा, “मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हुए प्रत्यक्ष कर प्रणाली के संबंध में नए प्रावधानों की घोषणा स्वागत योग्य है।”

     

     

    योगी ने मोदी और सीतारमण का आभार प्रकट करते हुए कहा, “ ‘नए भारत’ को पांच ट्रिलियन (पांच हजार अरब) डॉलर की इकोनॉमी और विश्व का ग्रोथ इंजन बनाने का मार्ग प्रशस्त करते इस लोक-कल्याणकारी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार एवं केंद्रीय वित्त मंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन!”

     

     

    मंगलवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 का आम बजट लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि इसमें रोजगार, कौशल विकास, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीतारमण का लगातार सात बार बजट पेश करना भारत में महिला सशक्तीकरण की मिसाल : धनखड़
    Next Article बजट में युवाओं के लिए बड़ी सौगात : अंकित आनंद

    Related Posts

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    May 28, 2026

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    May 28, 2026

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.