Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रत्याशी की जीत जश्न से खुद को अलग रखें सिख
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रत्याशी की जीत जश्न से खुद को अलग रखें सिख

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रत्याशी की जीत जश्न से खुद को अलग रखें सिख
    कल से काली पगड़ी और ओढ़नी पहने, गुरुवार को करें अरदास
    जमशेदपुर। बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवं राष्ट्रीय सनातन सिख सभा संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघुवीर सिंह एवं पांच प्यारों द्वारा दिए गए आदेश का हवाला देते हुए सिखों से आग्रह किया है कि कल मंगलवार को मतगणना के बाद प्रत्याशियों के जीत के जश्ने से खुद को अलग रखें।

     

    अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार 40 साल पहले 4 जून 1984 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के आदेश पर श्री दरबार साहब पर ब्लू स्टार ऑपरेशन शुरू किया था। श्री गुरु अर्जन देव जी का शहादत दिवस मनाने के लिए देशभर से हजारों सिख दरबार साहब स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे। तीसरे घल्लुघारे सैनिक कार्रवाई में हजारों बेगुनाह सिख श्रद्धालु मारे गए। इतना ही नहीं तोप के गले से सिखों की आध्यात्मिक धार्मिक शीर्ष सत्ता श्री अकाल तख्त साहिब को भी उड़ा दिया गया। श्री दरबार साहिब पर गोलियां चली। श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर गोलियां दागी गईं।
    श्
    कुलविंदर सिंह के अनुसार इस तीसरे सिख नरसंहार को याद करते हैं और सरकार की कार्रवाई को भारतीय लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ मानते हैं।

     

     

    जब पांच सिख साहिबान ने आदेश किया है कि सिख पुरुष काली पगड़ी एवं महिलाएं काली ओढ़नी धारण करें और उक्त नरसंहार पर आधारित कार्यक्रम गुरुद्वारे में आयोजित करें तथा 6 जून को सामूहिक अरदास में शामिल हों।
    जब कौम इस काले दिवस को मना रहा है तो ऐसे में प्रत्याशियों की जीत पर जश्न मनाना ठीक नहीं है। कुलविंदर सिंह के अनुसार जीत के जश्न में शामिल होना अर्थात उन शहीदों का अपमान है जिन्होंने धर्म, राष्ट्र, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी है।
    कोई भी सिख किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित है। वह श्री अकाल तक से जारी आदेश पर पहरा दें और छह जून के बाद जश्न मनाने का कार्य करें।

     

     

    पहला घल्लुघारा सन 1746 में हुआ था।सूबेदार याहिया खान और दीवान लखपत राय की संयुक्त ने गुरदासपुर में तकरीबन 7000 सिखों को शहीद किया था और 3 000 गिरफ्तार हुए थे, उनका कत्लेआम लाहौर सड़क पर हुआ

    दूसरा घल्लुघारा 5 फरवरी 1761 में अहमद शाह दुर्रानी और लाहौर तथा सरहिंद के सूबेदार की संयुक्त फौज ने किया था और इसमें तकरीबन 20 से 25 हजार सिख मारे गए थे। इतिहासकार इसकी संख्या 50 हजार तक भी बताते हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी में रहगीरों के बीच तरबूज़ एवं शीतलपेय का वितरण
    Next Article एम बी ज्वेलर्स लूटकांड मामले में जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.