Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिख कौम स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करे: रघुवर
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड

    सिख कौम स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करे: रघुवर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर –:  देश दुनिया में सिख पंथ कौम की विलक्षण पहचान है। जहां भी प्राकृतिक अथवा मानव जनित कोविड जैसी आपदा आती है वहां मानवता के हितों की रक्षा के लिए सिख नजर आते हैं और यह भारत देश के लिए गौरव का विषय है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देश के विभिन्न इलाकों का जिक्र करते हुए कहा कि जमशेदपुर शहर में सिखों का कोई बड़ा मेडिकल संस्थान नहीं है और इसे बनाने की जरूरत है।

     

     

     

     

    उनके अनुसार राजनीतिक जीवन के शुरुआती क्षण से ही शहर के लोगों के कल्याणार्थ कार्य करने का जज्बा था और जब ईश्वर की कृपा और जनता के आशीर्वाद से विधायक मंत्री मुख्यमंत्री अथवा पार्टी का जिम्मेदार पद मिला तो काम करने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

    उन्होंने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनिर्वाचित प्रधान सरदार भगवान सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें जीवन में एक अच्छा अवसर मिला है और उन्हें चूकना नहीं चाहिए। वे सभी गुरुद्वारा कमेटियों एवं शहर के संभ्रांत बुद्धिजीवी सिख परिवार को एक साथ लेकर चले और अस्पताल बनाने का काम करें। दो-चार बेड से शुरुआत करें, मगर करें जरूर। और इसमें उनका हरसंभव सहयोग रहेगा।वैसे भी गुरुद्वारा कमेटियां शहर में गरीब बच्चों के शिक्षा के लिए बहुत ही अच्छा काम कर रही है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ध्यान देने की जरूरत है।

     

     

     

     

     

    इससे पहले सरदार भगवान सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से मिला और उन्हें गुलदस्ता भेंट और शॉल ओढ़ाकर  स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र तंदरुस्त होने की कामना की। उन्होंने मानगो, साकची, टेल्को तथा अन्य गुरुद्वारा कमेटियों द्वारा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि वे सभी से मिलकर एक बड़े शैक्षणिक संस्थान के निर्माण की संभावना को तलाशेंगे और उसे मूर्त रूप देने की जी भर कोशिश करेंगे।

     

     

     

     

     

    इस मौके पर झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, साकची के प्रधान निशान सिंह, झारखंड विकास मंच के प्रधान गुरदीप सिंह पप्पू, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला, प्रधान अमरजीत सिंह, प्रधान कुलविंदर सिंह, पूर्व प्रधान सतिंदर सिंह रोमी, पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह सित्ते, महासचिव परमजीत सिंह काले, जसवीर सिंह सोनी, सुरिंदर सिंह छिंदा, सुखदेव सिंह, जसवंत सिंह जस्सू, सुखवंत सिंह आदि उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंभव और भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट ने गोद लिए हुए 10 टी.बी. पेशेंट्स को दिया पांचवे माह का राशन
    Next Article नीतीश सरकार को बड़ी राहत सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की बिहार में जातीय जनगणना के खिलाफ दायर याचिकाएं

    Related Posts

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.