Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे सिद्धारमैया , प्रियांक खड़गे समेत इन 8 विधायकों को बनाया जा सकता है मंत्री
    Headlines

    मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे सिद्धारमैया , प्रियांक खड़गे समेत इन 8 विधायकों को बनाया जा सकता है मंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे सिद्धारमैया , प्रियांक खड़गे समेत इन 8 विधायकों को बनाया जा सकता है मंत्री
    कर्नाटक विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद आज सिद्धारमैया दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनके साथ डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद आज सिद्धारमैया दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनके साथ डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। स्थानीय श्री कांतीरवा स्टेडियम में मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के साथ ही सिद्धारमैया की कैबिनेट में 20 से 25 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। हालांकि, अभी 8 के ही नाम सामने आए हैं। इनमें कांग्रेस विधायक डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बीजेड ज़मीर अहमद खान के आज राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने की उम्मीद है।

     

     

    राज्यपाल साढ़े 12 बजे दिलाएंगे शपथ
    कांग्रेस अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खरगे ने समान विचारधारा वाले कई दलों के नेताओं को शपथ-ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को दोपहर साढ़े 12 बजे कांतीरवा स्टेडियम में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसी स्टेडियम में सिद्धरमैया ने 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। देश में 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबले के लिए एकता के प्रयासों के बीच यह आयोजन विपक्षी दलों के लिए शक्ति प्रदर्शन का अवसर बन सकता है।

    कर्नाटक में नई सरकार, मज़बूत सरकार आई है
    शपथ ग्रहण के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित आठ विधायक मंत्रीपद के लिए शपथ लेंगे। मैं भी उसमें शिरकत के लिए वहां जा रहा हूं। यह खुशी की बात है कि कर्नाटक में नई सरकार, मज़बूत सरकार आई है। इससे कर्नाटक का विकास होगा और साथ ही देश में अच्छा माहौल बनेगा।

     

     

     

    सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत ये नेता होंगे शामिल
    कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस के कई मुख्यमंत्रियों और नेताओं के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। खरगे ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आमंत्रित किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला सहित विभिन्न नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है।

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, हिरोशिमा में गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण
    Next Article नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.