कुंडहित/जामताड़ा: विक्रमपुर निवासी सह पत्रकार निजाम खान का कहना है कि माँ हमारे लिए एक बड़ी नेमत है मां के बिना इस दुनिया में कुछ भी नहीं है।कहा जन्नत मां के पैरों के नीचे है। माँ अपने बच्चों की छोटी-छोटी ख्वाहिशों और बड़े इरादों में उनका वजूद काट कर और उनके हिस्से की खुशियों को त्याग कर उनकी मदद करती है। माँ वह चीज है जिसके सामने केवल बच्चे की भलाई और खुशी दांव पर रहती है। मां के प्रेम में कोई शर्त नहीं होती है |निजाम खान बताते हैं कि वह प्रतिदिन अपनी मां जी का पैर चुमते हैं व सलाम करते हैं| कहा जब भी वह किसी काम से बाहर निकलते हैं अपनी माता जी का पैर चूमते हैं| अफसोस जताते हुए उन्हों कहा उनके पिताजी का देहांत 3 जनवरी 2010 रविवार रात को हुआ था| कहा काश उनके पापा आज जिंदा होते तो उनके पैर रोजाना चुमते | उन्होंने अपील करते हुए कहा मातापिता वह दौलत है जिनके पैरों नीचे जन्नत तथा पिता के पैरों नीचे दरवाजा है| उन्होंने अपील करते हुए कहा सभी को अपने माता-पिता का पैर चुमना चाहिए
Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से खेल झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय शिक्षा समस्तीपुर