Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट का विस्तार, 3 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में किया शामिल
    Breaking News Headlines राजनीति

    चुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट का विस्तार, 3 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में किया शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट का विस्तार, 3 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में किया शामिल
    मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन मंत्रियों को शामिल किया, जिसमें गौरीशंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ल कैबिनेट मंत्री और राहुल सिंह लोधी राज्य मंत्री बनाए गए हैं। राजभवन में आयोजित संक्षिप्त एवं गरिमामय समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तीनों नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान के अलावा अनेक जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

     

     

     

    विधानसभा चुनाव के ठीक पहले क्षेत्रीय, जातीय और राजनैतिक संतुलन के उद्देश्य से नए मंत्रियों को शपथ दिलायी गई है। मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री के अलावा मंत्रियों की संख्या बढ़कर 33 हो गयी है। इसमें 25 कैबिनेट मंत्री और आठ राज्य मंत्री शामिल हैं। दो सौ तीस सदस्यीय राज्य विधानसभा में तय मापदंड के अनुरूप मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं।

    इस तरह अब भी एक पद रिक्त है। विंध्य अंचल से आने वाले राजेंद्र शुक्ल रीवा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और वे पहले भी मंत्री रह चुके हैं। महाकौशल अंचल से आने वाले लगभग 70 वर्षीय गौरीशंकर बिसेन बालाघाट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और वे पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

     

     

     

    इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के नजदीकी रिश्तेदार राहुल लोधी बुंदेलखंड की खरगापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और वर्ष 2018 में पहली बार ही विधायक बने हैं। उन्हें राज्य मंत्री बनाकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय को साधने की कोशिश की गयी है। राज्य में आगामी नवंबर दिसंबर माह में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। हालाकि अभी चुनाव कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी ने ISRO से किए तीन बड़े एलान-तिरंगा, शिवशक्ति और नेशनल अंतरिक्ष दिवस
    Next Article टेल्को मजदूर यूनियन के द्वारा कंपनी के संवेदक के मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.