Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहित्यिक संस्था “हुलास” द्वारा मनाया गया “शेष स्मृति सम्मान समारोह सह कवि सम्मेलन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड साहित्य

    साहित्यिक संस्था “हुलास” द्वारा मनाया गया “शेष स्मृति सम्मान समारोह सह कवि सम्मेलन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साहित्यिक संस्था “हुलास” द्वारा मनाया गया “शेष स्मृति सम्मान समारोह सह कवि सम्मेलन

    साहित्य सृजन की खुशबू के फैलाव की सीमा असीम होती है। उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतापगढ़ निवासी, आजीवन मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित स्मृति शेष “शेष नारायण तिवारी” के उत्कृष्ट लेखन की खुशबू जमशेदपुर तक आ पहुंची और शहर की चर्चित और सुपरिचित साहित्यिक संस्था “हुलास” द्वारा उनकी स्मृति को याद करते हुए तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में दिनांक 08-01-2023 को अपराह्न 4 बजे से “शेष स्मृति सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया जिसमें शहर के अनेक स्वनामधन्य कलमकारों ने अपनी अपनी गरिमामय उपस्थिति से भव्यता प्रदान की।

    मुख्य अतिथि के रूप में जानी मानी शिक्षाविद् डाक्टर रागिनी भूषण, विशिष्ट अतिथि तुलसी भवन के न्यासी श्रीमान अरुण तिवारी जी, इस समारोह में संस्था द्वारा सम्मान हेतु चुने गए साहित्यकार श्रीमती प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, श्री लखन विक्रांत और हुलास संस्था की डाक्टर संध्या सिन्हा सूफी के अतिरिक्त हुलास के अध्यक्ष श्री श्यामल सुमन जी मंच पर मौजूद थे।

    नगर के कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने इस कार्यक्रम में सिरकत की और अपनी गीत, गजल, कविताओं की प्रस्तुति से प्रयाग कक्ष को सराबोर कर दिया। इस कार्यक्रम में ‘हुलास’ के अतरिक्त अन्य ‘साहित्यिक संस्थाओं’ के रचनाकारों ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की कुछ शानदार झलकियाँ प्रस्तुत हैं :
    जय प्रकाश पाण्डेय ने पढ़ा :
    रोज हम कितने सच भुलाते है ।
    तब कहीं एकदिन जी पाते हैं ।।

    अजय मुस्कान की प्रस्तुति :
    कुछ बात हँसके टाल, न दिल में मलाल कर!!
    गर पूछना है हक़ तो मुनासिब सवाल कर!!

    हल्की – सी ठेस लगते ही मैं टूट जाऊँगा
    आईना तेरा मैं हूँ, मेरी देख – भाल कर!!

    लता जी ने पढ़ा :
    अपने अश्कों की क्यों न हम परवाह करें ,
    छोड़िए बीती बातों से तौबा करें।

    अध्यक्ष श्यामल सुमन की रचना :
    कौन यहाँ पर ज्ञानी कम है
    पर आँखों में पानी कम है

    व्यापारिक मुस्कान अधर पे
    जो समझे, अज्ञानी कम है

    विजय बेरूका जी ने पढ़ा :
    दर्द से रिश्ता निभाना चाहिए।
    गम मिले तो मुस्कुराना चाहिए।।

    हास्य जगत के जाने पहचाने कवि दीपक कुमार ‘दीप’ जी ने पढ़ा :
    अश्कों को हटा मुस्कुरायें
    हंसे और सबको हंसायें
    और सुबह का वक्त है
    जिंदगी के मजे लेने हैं तो
    चाय में बिस्कुट डुबो कर खाएं!!

    हास्य व व्यंग के कवि नवीन अग्रवाल जी ने पढ़ा:
    मत पूछिये बाज़ार के फंडे
    क्या पता कल से मिलने लगे
    शाकाहारी अंडे।
    डाक्टर संध्या सूफ़ी ने पढ़ा :
    मुस्कुराने का बहाना खोजना मुश्किल हुआ।
    अक्ल इतनी आ गयी कि सोचना मुश्किल हुआ?

    मंच संचालन व स्वागत भाषण : नवीन अग्रवाल जी ने और धन्यवाद ज्ञापन जय प्रकाश पाण्डेय ने प्रस्तुत कियाl
    कार्यक्रम में श्री अजय मुस्कान, दीपक वर्मा “दीप”, जय प्रकाश पाण्डेय , लता मानकर, शिप्रा सैनी , विजय नारायण “बेरूका “, नवीन अग्रवाल, पूनम शर्मा स्नेहिल, शिप्रा सैनी विमल किशोर, प्रेरणा पांडे, रूपम शर्मा, निवेदता श्रीवास्तव, बीणा पांडे भारती, संतोष कुमार चौबे, आरती श्रीवास्तव विपुला, सुनील सैलानी आदि उपस्थित हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article हिन्दू जागरण मंच के तत्वावधान में नये कार्यकर्ताओं का सृजन व अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.