राष्ट्र संवाद संवाददाता
ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र के मिलन चौक में मंगलवार को सरिता इंटरप्राइजेज परिसर में शक्ति ऊर्जा महोत्सव का उद्घाटन जेड एम माधव राव, , उप प्रमुख दिपक कुमार साहु, एरिया मैनेजर दीपक कुमार, व्यवसायिक समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार माझी, संचालक शिवनाथ, रोहित महतो ने संयुक्त रूप से फीता काट कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं अतिथियों को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। 11 किसानों को शक्तिमान कंपनी कि रोटावेटर विशेष आफर के साथ दिया गया। वहीं शक्ति मान कंपनी के जेड एम माधव राव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के आधुनिक भारत में किसानों को वैज्ञानिक और उच्च तकनीक को अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज के समय में शक्तिमान रोटावेटर , बीज बोने,धान , गेहूं कटाई मशीन का बाजार में सबसे अधिक मांग है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य किसानों एवं ग्राहकों के साथ संवाद स्थापित कर ओर अधिक सहुलियत देने या अधिक जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने इसका भरपूर उपयोग करने का अपील किया, ताकि समय का बचत और फसल का अधिक उपजाऊ सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विशेष आफर,छुट सहित कंपनी द्वारा लागू गाइडलाइंस के संबंध में जानकारी दिया। मौके पर पूर्व मुखिया पंचानन पातर, व्यवसायिक समिति के सचिव दीलीप कुमार दास, महेश्वर गोप, नेपाल महतो, दीलीप महतो, हरेन्द्र नाथ साहू, करमचंद गोप, अमुल्य प्रामाणिक,अजय रक्षित , डॉ सृष्टि धर महतो, धीरेन्द्र नाथ दास सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

