Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शाहरुख खान ने बेटे आर्यन की पहली सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की घोषणा की
    Headlines सिनेमा

    शाहरुख खान ने बेटे आर्यन की पहली सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की घोषणा की

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    शाहरुख खान ने बेटे आर्यन की पहली सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की घोषणा की

    मुंबई: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने सोमवार को अपने बेटे आर्यन खान की पहली सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की घोषणा करते हुए कहा कि वह दुआ करते हैं कि इतने साल में उन्हें लोगों से जितना प्यार और समर्थन मिला है, उसका ‘‘कम से कम 50 प्रतिशत उनके बच्चों को मिले’’ जो फिल्मी दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे हैं।

     

     

    आर्यन खान की पहली सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। सितारों से सजे नेटफ्लिक्स के इस कार्यक्रम में बहुप्रतीक्षित सीरीज का शीर्षक जारी किया गया।

    शाहरुख ने इस कार्यक्रम में कहा कि वह लंबे समय के बाद इतनी बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों को देखकर खुश हैं।

    अभिनेता (59) ने कहा, ‘‘मैं दुआ करता हूं कि अगर मेरे बच्चों को मुझे मिले प्यार का 50 प्रतिशत भी मिल जाए तो यह उनके लिए बहुत होगा।’’

     

     

    ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले गौरी खान द्वारा निर्मित ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ बतौर निर्माता और निर्देशक आर्यन की पहली फिल्म है। शाहरुख और गौरी की बेटी सुहाना खान ने 2023 में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

    शाहरुख ने बताया कि बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान द्वारा सह-निर्मित इस कार्यक्रम का नाम ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ है।

    उन्होंने कहा, ‘‘आर्यन ने इस पर बहुत मेहनत की है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराममंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या में धार्मिक पर्यटन में काफी वृद्धि हुई: सरकार
    Next Article दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.