Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला पहलवानों से यौन शोषण का मामला: कोर्ट में पेश हुए बृजभूषण शरण सिंह
    Breaking News Headlines

    महिला पहलवानों से यौन शोषण का मामला: कोर्ट में पेश हुए बृजभूषण शरण सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महिला पहलवानों से यौन शोषण का मामला: कोर्ट में पेश हुए बृजभूषण शरण सिंह
    नई दिल्ली. महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भाजना सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरणसिंह आज दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में उपस्थित हुए. बृजभूषण शरण सिंह की नियमित जमानत याचिका पर कोर्ट ने आज दोपहर 12.30 बजे सुनवाई शुरू की. इससे पहले कोर्ट ने मंगलवार को इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह और एक अन्य आरोपी विनोद तोमर को दो दिन की अंतरिम जमानत दे दी थी.

     

     

    उन्हें सुनवाई की अगली तारीख तक अंतरिम जमानत दी गई थी. अदालत ने दोनों आरोपियों को 25000 रुपये के जमानत बांड पर अंतरिम जमानत दे दी. दिल्ली पुलिस ने 15 जून को बृज भूषण शरण सिंह व विनोद तोमर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. यह मामला महिला पहलवानों की शिकायत पर दर्ज किया गया था. विशेष लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव के अनुसार आरोप पत्र आईपीसी की धारा 354, 354 डी, 345 ए और 506 के तहत दायर किया गया था.

     

     

    पहलवानों की शिकायत के आधार पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गईं. एक को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था. एक नाबालिग पहलवान के लिए रद्दीकरण रिपोर्ट दायर की गई है. दूसरी एफआईआर कई पहलवानों की शिकायत पर दर्ज की गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीमा हैदर के एक और झूठ का खुलासा, पशुपतिनाथ मंदिर में नही मिले शादी के प्रमाण, जाना होगा पाकिस्तान
    Next Article सरायकेला-: कपाली को मिला सौगात, विधायक सविता महतो ने शहरी स्वाथ्य केंद्र का किया उद्घाटन

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.