Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में सनसनी: सीएचओ ज्योति कुमारी पर घर में घुसकर कुदाल से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
    Breaking News Headlines Uncategorized खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर में सनसनी: सीएचओ ज्योति कुमारी पर घर में घुसकर कुदाल से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में सनसनी: सीएचओ ज्योति कुमारी पर घर में घुसकर कुदाल से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता

    जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत रुईडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सीएचओ ज्योति कुमारी महतो पर शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 के आसपास अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया है. हमले में ज्योति कुमारी गंभीर रूप से घायल हुई है. जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहां से टीएमएच रेफर कर दिया गया है. जहां ज्योति की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि ज्योति कुमारी पिछले पांच वर्षों से अस्पताल में कार्यरत है और अस्पताल परिसर में बने कर्मचारी आवास में रहती है. शुक्रवार की सुबह मरीज बनकर अचानक चार लोग घर पर पहुंचे. जैसे ही ज्योति नीचे पहुंची तभी उनपर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया.

    फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि हमले के पीछे क्या कारण है. मामले की जानकारी मिलते ही पटमदा रेंज के डीएसपी वचनदेव कुजूर टीएमएच पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. बता दें कि ज्योति कुमारी के पति एक चिकित्सक हैं और घटना के वक्त वे घर पर ही थे. जबतक नीचे पहुंचे तबतक हमलावर फरार हो चुके थे. उसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी और घायल ज्योति को अस्पताल लेकर पहुंचे. घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है.

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल भी टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस हमले के पीछे कौन हैं फिलहाल यह रहस्य बना

    जमशेदपुर में सनसनी: सीएचओ ज्योति कुमारी पर घर में घुसकर कुदाल से जानलेवा हमला हालत नाजुक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकराड को मुठभेड़ में ढेर करने की पेशकश मिलने का दावा करने वाला निलंबित पुलिसकर्मी बर्खास्त
    Next Article गायों की मौतों पर टिप्पणी को लेकर टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष करुणाकर रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज

    Related Posts

    रन फॉर योग’ जागरूकता रैली का आयोजन, योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

    June 19, 2026

    जमशेदपुर हर किसी का सपना होता है कि उसके सिर पर अपना घर हो,और जमशेदपुर में आज 340 परिवारों का यह सपना साकार हो गया।

    June 19, 2026

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रन फॉर योग’ जागरूकता रैली का आयोजन, योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

    जमशेदपुर हर किसी का सपना होता है कि उसके सिर पर अपना घर हो,और जमशेदपुर में आज 340 परिवारों का यह सपना साकार हो गया।

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.