Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति मुर्मू के दो दिवसीय दौरे को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
    Headlines झारखंड रांची राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति मुर्मू के दो दिवसीय दौरे को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रपति मुर्मू के दो दिवसीय दौरे को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

    रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शुक्रवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर झारखंड की राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    राष्ट्रपति 15 फरवरी को बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा (बीआईटी-मेसरा) के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगी।

     

     

    मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की।

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रोटोकॉल के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

    मुख्य सचिव के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘जहां भी आवश्यक हो, विभागों को एक-दूसरे के साथ समन्वय करना चाहिए और पुख्ता तैयारियां करनी चाहिए।’’

     

     

    बयान के अनुसार, समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रगान की तैयारियों और कार्यक्रम स्थल तथा आवास स्थल पर सुरक्षा, बिजली और लाउडस्पीकर तथा अग्निशमन, चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की गई।’’

     

     

    एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति शुक्रवार रात राजभवन में ठहरेंगी। उन्होंने बताया कि वह शनिवार को बीआईटी, मेसरा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

    रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की निगरानी के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। भजंत्री के निर्देशानुसार हवाई अड्डा, राजभवन और कार्यक्रम स्थल समेत प्रमुख स्थानों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्को: रोड एक्सीडेंट में पिता – पुत्री की मौत ,विधायक सरयू राय परिवार से मिले और ढांढस बढ़ाया
    Next Article भारत, अमेरिका का द्विपक्षीय व्यापार 500 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य, व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू

    Related Posts

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.