Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड जनजातीय महोत्सव 2022 के अवसर पर जनजातीय शोध संस्थान मोरहाबादी में ट्राइबल हिस्ट्री पर सेमिनार का दूसरा दिन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    झारखंड जनजातीय महोत्सव 2022 के अवसर पर जनजातीय शोध संस्थान मोरहाबादी में ट्राइबल हिस्ट्री पर सेमिनार का दूसरा दिन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2022No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड जनजातीय महोत्सव 2022 के अवसर पर जनजातीय शोध संस्थान मोरहाबादी में ट्राइबल हिस्ट्री पर सेमिनार का दूसरा दिन

    जनजातीय इतिहास, साहित्य, मानव शास्त्र एवं दर्शन पर हुई गूढ़ चर्चा

    रांची। झारखंड जनजातीय महोत्सव 2022 के अवसर पर जनजातीय शोध संस्थान मोरहाबादी में आयोजित ट्राइबल हिस्ट्री सेमिनार के दूसरे दिन सत्र का आरंभ डाo विकास कुमार के उद्बोधन से हुआ। डाo विकास कुमार ने संथाल हिस्ट्री और खेरवार आंदोलन के बारे में बताया। डाo अंजु ओसिमा टोप्पो ने रीराइटिंग इंडिजेनस हिस्ट्री के बारे में जानकारी देते हुए आदिवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आदिवासियों से जुड़ी जानकारियाँ साझा की।

    प्रो० विरजिनियस ख़ाखा ने आदिवासी समाज के विभिन्न समुदायों जैसे मुंडा,हो,उरावँ,संथाली,खाड़ियाँ आदि के बारे में विस्तार से बताया। झारखंड को आदिवासियों के परिपेक्ष्य में महत्वपूर्ण बताया। सामाजिक, सांस्कृतिक परिदृश्य में आदिवासियों की पहचान की व्याख्या की। आदिवासियों के उत्थान के लिए झारखंड में काम कर रही विभिन्न संस्थाओं की भूमिका के बारे में भी चर्चा की। प्रोo जोसेफ़ बाड़ा ने ट्राइबल हिस्ट्री आफ इंडिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रीकोलोनियल हिस्ट्री आफ ट्राइब्स इन सेंट्रल इंडिया के बारे में विस्तार से बताया।

    प्रभाकर तिर्की ने झारखंड के श्रम इतिहास के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा की झारखंड का आदिवासी समाज हमेशा से ही मेहनती रहा है। काम के लिए ये झारखंड से बाहर भी जाया करते हैं, पर आज झारखंड में ही उन्हें सारी सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। शालिनी पल्लवी ने झारखंड जनजातीय लोकगीत के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

    रूबी कुमारी ने झारखंड की आदिवासी कला के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखण्ड सांस्कृतिक विभिन्नता से भरा हुआ है। पाषाण युग के उपकरण की खोज हजारीबाग जिले में और कुल्हाड़ी और भाला का सिरा चाईबासा क्षेत्र में पाए जाते हैं। 10000 से 30000 साल पुराने शैल चित्र, सती पहाड़ियों की गुफाओं में चित्र और अन्य प्राचीन संकेतक पाए जाते हैं। उन्होंने हज़ारीबाग़ की कोहबर कलाकृति के बारे में भी चर्चा की। पुरुलिया के सहदेव कर्माकर ने पुरुलिया जिले के संथाल और बिरहोर जनजाति के कलात्मक एवं सांस्कृतिक प्रयास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    बोकारो से ओम प्रकाश बाउरी ने ऑनलाइन माध्यम से झारखंड में औपनिवेशक नीति एवं जनजातीय सामाजिक सांस्कृतिक प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का अपना स्वशासन, अपना स्वराज होता है। ब्रिटिश शासन के समय इसे तोड़ने का प्रयास किया गया। आदिवासी समाज ने अपने ऊपर हो रहे हमले के लिए लगातार संघर्ष किया। सामाजिक,आर्थिक,धार्मिक और संस्कृति को बचाने के लिए कई विद्रोह किए। वर्षा पोद्दार ने पथलगड़ी, पब्लिक एजुकेशन और ग्राम-सभा के महत्व पर प्रकाश डाला।

    इस सेमिनार में रोज़ उराँव, अंजू कुमारी, रिया कुमार गुप्ता, तृष्णा तरूण, डॉ. संजय बारा एवं डॉ अंजना सिंह ने अपने विचार साझा किए।

    ट्राइबल लिटरेचर पर सेमिनार

    सेमिनार के दूसरे दिन आदिवासी समाज के साहित्य के भाषा विकास, प्रयोग एवं प्रभाव विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। आधुनिक आदिवासी साहित्य की प्रगति के बारे में महाराष्ट्र से आए साहित्यकार श्री लक्ष्मण एन गायकवाड ने कहा कि जिस राज्य में जो भी आदिवासी भाषा बोली जाती है, उसकी लिपी को स्वीकार कर लिया जाए, तो आदिवासी भाषाओं की समस्या एक हद तक समाप्त हो जाएगी। उन्होंने आदिवासी भाषा के आधुनिकीकरण पर कहा कि जो भी आदिवासी परिवार हैं वे अपनी भाषा के साथ अंग्रेजी भाषा को भी दूसरी भाषा के रूप में अवश्य पढ़ लें, जिससे वे अपनी संस्कृति, अपने विचार, अपने साहित्य का विश्व स्तर पर साझा कर सकेंगें। कवि श्रीमती निर्मला पुतुल ने कहा कि कितनी विडंबना है कि आज आदिवासी समाज के साहित्य के लिये हमें दूसरी भाषाओं की लिपी पर आश्रित रहना पड़ता है। आज झारखण्ड में कई आदिवासी भाषाओं की पढ़ाई शुरू हो गई है, लेकिन अभी भी हमें इसके लिए संयुक्त रूप से काम करना होगा।

    इस अवसर पर विलुप्त होती जा रही आदिवासी भाषाओं के बारे में भी जिक्र किया गया। प्रवक्ता डॉ अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि भाषा एक पूरी संस्कृति, समाज की पहचान होती है। यदि यह विलुप्त हो रही है इसका मतलब है कि एक समाज अपनी पूरी संस्कृति के साथ विलुप्त हो रहा है। इस अवसर पर कई राज्यों से आए स्कॉलरों एवं विशेषज्ञों ने अपने अध्ययन को साझा किया।

    ट्राइबल फिलॉस्फी पर सेमिनार

    ट्राइबल फिलॉस्फी सेमिनार के दूसरे दिन डॉ. रोशन प्रवीन टोप्पो, डॉ. गणेश मांझी, डॉ. निकोलस लकड़ा ने आदिवासी ज्ञान प्रणाली के बारे में जानकारी दी । वहीं सुश्री मंझरी उरांव ने जनजातीय दर्शन के संदर्भ में बताया कि किस प्रकार समाज में अभी भी जनजातियों के दार्शनिक विचारों को महत्व नहीं दिया जाता है। डॉ. राजेश ने पिठौरा के संदर्भ में जीवनदृष्टि के अपने अध्ययन को साझा किया। उन्होंने पिठौरा के आदिवासी समाज के धार्मिक अनुष्ठान के बारे में अपने अनुभवों को बताया।

    इस ट्राइबल फिलॉस्पी सेमिनार में बरनाड टोप्पो, गुणजाल इकीर मुण्डा, अरविंद भगत एवं डॉ संजय बोस मलिक ने अपने विचार रखे।

    ट्राइबल एंथ्रोपोलॉजी पर सेमिनार

    मानव के विकास में जनजातियों के महत्व को बताते हुए आज सेमिनार के दूसरे दिन कुल चार सेशन किये गए। पहले सेशन में आदिवासी समाज के समसामयिक मुद्दों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। डॉ मनीष चंद्रा टुडू ने मानव के विकास में जनजातीय दर्शन के महत्व को बताया। उन्होंने झारखंड के संथाल जनजाति के बारे में बताया। उनके रहन सहन, उनके विकास आदि विषयों पर जानकारी दी एवं उनके उत्थान में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। प्रो. अलहपपा राव ने ऑनलाइन रहकर अपने विचार रखे। वहीं डॉ मुक्तिदानी कुल्लू ने झारखंड के सिमडेगा जिला के करसई प्रखण्ड के आदिवासी घरेलू कामगार महिलाओं के प्रवास की अवधारणा उनके करण और उनके प्रवास से होने वाली दिक्कतों की ओर ध्यान आकर्षित किया।

    दूसर सेशन का मुख्य विषय आदिवासी समाज के ब्रह्मांड के ज्ञान और विश्व दृष्टिकोण के बारे में था। इस विषय पर डॉ इम्मैनुएल वर्टे ने उत्तर पूर्वी भारत की मिज़ो जनजाति के बारे में अपने अध्ययन को साझा किया। डॉ अभय सागर मिंज ओरांव जाति के सरना से संबंधित विश्वास और महत्व पर चर्चा की । श्री ललित आदित्य ने ऑनलाइन माध्यम से एवं श्री गुंजल इक़री मुंडा ने आदिवासी समाज के ब्रह्मांड के ज्ञान के बारे में अपने अध्ययन को साझा किया।

    इसके पश्चात तीसरे एवं चौथे सेशन में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर रिसर्च स्कॉलरों ने अपने-अपने अध्ययन से संबंधित जानकारियों को साझा किया। उसमें श्री उज्वल गुप्ता, सुश्री दिपलक्ष्मी मुंडा, पार्वती मुंडु, श्री अभिजीत मुंडा, श्री सचिन भगत, रॉकी, रोहिताश कुमार , डॉ. उमा यादव, सुश्री प्रियंका एवं श्री आकाशदीप ने तीसरे सेशन में वहीं श्री सुरेश दहाल, श्री राकेश कुमार, श्री रमेश मुंडा, डॉ एस.जे. मिंज, डॉ संजय केरकेटा, जुबीना रोसा, विमल कच्छप, रेनू मुंडा, एकता बक्शी, शंभवी विक्रम, डॉ रंजीत कुल्लू, डॉ मिलान डेन, विजयलक्ष्मी, राकेश कुमार, अनल किशोर मिंज ने चौथे सेशन में अपने अध्ययन को साझा किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीड़ित मानवता की सेवा में रेड क्रॉस का हर कार्यकर्ता अपनी पूरी निष्ठा के साथ जुड़ा
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के जन्मदिवस अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.