Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल के वायनाड में भूस्खलन के बाद लापता हुए लोगों की तलाश का काम जारी
    Headlines

    केरल के वायनाड में भूस्खलन के बाद लापता हुए लोगों की तलाश का काम जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    केरल के वायनाड में भूस्खलन के बाद लापता हुए लोगों की तलाश का काम जारी

    वायनाड :  केरल के वायनाड जिले में दो दिन पहले हुए भूस्खलन के बाद बचावकर्मी प्रतिकूल परिस्थतियों में भी तलाश एवं बचाव अभियान जारी रहे हैं लेकिन कई लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

    बचावकर्मी नष्ट हो चुके घरों और इमारतों में लोगों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन चारों ओर मलबा होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

     

     

    बुधवार शाम तक के आधिकारिक अनुमान के अनुसार, भूस्खलन प्रभावित वायनाड में अब भी 191 लोग लापता हैं, जबकि सूत्रों का मानना है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।

    अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए मुंडक्कई जैसे क्षेत्रों में तलाश एवं बचाव अभियान चलाने के लिए जेसीबी जैसे उपकरणों की जरुरत है।

    वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान तेज करने के प्रयास में मुंडक्कई और चूरलमाला के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों को जोड़ने के लिए 190 फुट लंबा ‘बेली ब्रिज’ बनाया जा रहा है और बृहस्पतिवार शाम तक इसके पूरे होने की उम्मीद है।

     

     

    रक्षा विभाग के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि तेजी से पुल का निर्माण किया जा रहा है।

    उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”मद्रास इंजीनियर्स ग्रुप की टीम चूरलमाला में तेजी से पुल का निर्माण कर रही है। टीम प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों और बढ़ते जल स्तर के बावजूद दृढ़ता और समर्पण का प्रदर्शन कर रही है।”

    वायनाड जिले में मंगलवार तड़के मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाएं हुईं, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाइबर ठगों का नया पैंतरा: सरकारी अधिकारी के नाम से भी आ रहा है कॉल
    Next Article हिप्र में बादल फटा: अमित शाह ने सुक्खू से बात कर मदद का आश्वासन दिया

    Related Posts

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना प्रभारी ने किया पौधारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.