Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहित्यकार मुकेश रंजन की बहुप्रतीक्षित अप्रतिम का लोकार्पण सम्पन्न मुकेश ने सबका जताया आभार
    Breaking News साहित्य

    साहित्यकार मुकेश रंजन की बहुप्रतीक्षित अप्रतिम का लोकार्पण सम्पन्न मुकेश ने सबका जताया आभार

    News DeskBy News DeskSeptember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साहित्यकार मुकेश रंजन की बहुप्रतीक्षित अप्रतिम का लोकार्पण सम्पन्न मुकेश ने सबका जताया आभार

     

    मुकेश ने फेसबुक पेज पर जताया आभार..

    बहुप्रतीक्षित अप्रतिम लोकार्पण सम्पन्न हुआ । कार्यदिवस के दिन भी तकरीबन पैंतीस लोगों की उपस्थिति मन को छू गई । अध्यक्ष के रूप में आदरणीय दिनेश जी के आशीर्वचन.. मुख्य अतिथि के रूप में प्रसेनजित जी का वक्तव्य, सम्मानित अतिथि के रुप में इन्द्रदेव जी का वक्तव्य, और.. और.. और.. अनिता जी का संचालन.. इस पर अब क्या कहा जाए.. उमा सिंह, कल्याणी कबीर, संध्या सिन्हा की समृद्ध परंपरा में कल एक और नाम जुड़ा.. अनिता सिंह का.. कविता पत्रिका सम्मान की श्रृंखला में मामचंद अग्रवाल, राजमंगल पांडेय और अनिता सिंह के बाद कल एक और नया नाम जुड़ा नीता सागर जी का ।

     

    परसुडीह जैसे सुदूर इलाके से आनेवालीं गैर हिंदी भाषी नीता जी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं । आनेवाले दिनों में इस श्रृंखला में कई और नाम जुड़ेंगे.. कल के कार्यक्रम में अत्यधिक व्यस्तता की वजह से बहुत से लोगों को बुला नहीं पाया, फिर प्रयाग कक्ष का सभागार भी अधिकतम चालीस पचास लोगों के लिए ही है । फिर भी जिनको नहीं कह पाया उनसे करबद्ध क्षमा प्रार्थना.. और जो अपनी तमाम व्यस्ताओं के बीच आ पाए उनको अशेष आभार, और जो अपनी अति व्यस्तता की वजह से नहीं आ पाए, मगर उनकी दुआएं मेरे साथ रहीं, उनका भी आभार.. मैं एक आम घर का आम सा युवा हूँ..

     

    पता नहीं इस चवालीस साल की उम्र में मुझे अपने आप को युवा कहना चाहिए भी या नहीं.. परसुडीह बाजार में अहले सुबह आलू टमाटर, परवल भिंडी की तौल मोल करते मिल जाऊंगा आपको मैं.. और सिक्योरिटी की बहुत मामूली सी नॉकरी.. पंद्रह को तनख्वाह मिली तो पीजेपी सिनेपोलिस में बढ़िया सी पिक्चर या चिकन चिल्ली.. बस इससे ज्यादा कुछ नहीं ज़िंदगी मेरी..

     

    पढ़ने का शौक बचपन से रहा, लिखने का सोशल मीडिया से जुड़ने के बाद.. मैं कहीं से भी कवि, साहित्यकार, कुछ भी नहीं.. मगर फिर भी मेरे एक बुलावे पर आप सब चले आते हैं, बड़प्पन है आपका.. इससे ज्यादा मैं और क्या कहूँ.. आप सब का ये स्नेह, आशीर्वाद युहीं बना रहे, अशेष आभार..

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article डा सुधा नन्द झा ज्योतिषीके द्वारा प्रस्तुत दैनिक पंचाग व राशिफल

    Related Posts

    रेलवे पर चढ़ा सरयू राय का ‘प्रेशर’

    April 29, 2026

    ङ

    April 29, 2026

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पर चढ़ा सरयू राय का ‘प्रेशर’

    भूमिज भाषा को मान्यता दिलाने की मांग तेज, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का झारखंड सरकार को नोटिस, फिर जवाब तलब

    19 करोड़ की योजना अधूरी, मां रंकिनी मंदिर विकास कार्य की धीमी रफ्तार से पुजारी व श्रद्धालु नाराज

    कटक मे आयोजित नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप मे बड़बिल तहसील के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

    झुका सिस्टम गाँव की चौकट पर खुद चलकर पहुंचा ,लाचार भाई को मिला हक

    हाता में निर्माणाधीन बस स्टैंड-मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्त हुए विधायक

    विधायक संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर की जनगणना और विकास कार्यों की गहन समीक्षा

    ङ

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.