Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साथियान ने शरत को हराया, दबंग दिल्ली टीटीसी और चेन्नई लायंस सेमीफाइनल में
    Breaking News Headlines खेल राष्ट्रीय

    साथियान ने शरत को हराया, दबंग दिल्ली टीटीसी और चेन्नई लायंस सेमीफाइनल में

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    साथियान ने शरत को हराया, दबंग दिल्ली टीटीसी और चेन्नई लायंस सेमीफाइनल में
    पुणे: साथियान गनासेकरन बुधवार को अनुभवी अचंता शरथ कमल पर भारी पड़े और साथ ही साथियान की फ्रेंचाइजी दबंग दिल्ली टीटीसी मौजूदा चैंपियन चेन्नई लायंस पर 9-6 की जीत के साथ आगे का टिकट कटाया। दिल्ली के हाथों हार के बावडूज चेन्नई की टीम महालुंगे-बालेवाड़ी स्थित शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जारी अल्टीमेट टेबल टेनिस के चौथे सीजन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

     

     

    दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 42 अंकों के साथ अंतिम-4 में जगह बना ली है, जबकि चेन्नई लायंस के खाते में मौजूद 41 अंक उसे लीग के सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए पर्याप्त थे। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के तत्वावधान में आयोजित की जा रही इस फ्रेंचाइजी-बेस्ड लीग की शुरुआत 2017 में हुई थी और इसके प्रमोटर नीरज बजाज और वीटा दानी हैं। यह अपनी शुरुआत से ही गेम चेंजर रहा है।साथियान ने अनुभवी अचंता शरत कमल को 3-0 से हराकर बुधवार को न सिर्फ ‘दिग्गजों का मुकाबला’ अपने नाम किया बल्कि अपनी फ्रेंचाइजी को परफेक्ट स्टार्ट भी दिया चेन्नई लायंस के लिए खेल रहे शरत और साथियान पहले गेम में एक दूसरे की बराबरी पर चल रहे थे। दोनों पैडलर्स हर अंक जीतने के लिए अपने अनुभव का इस्तेमाल कर रहे थे। अंत में, हालांकि दबंग दिल्ली टीटीसी के खिलाड़ी ने अपना धैर्य बनाए रखा और गोल्डन पॉइंट के जरिए पहला गेम जीत लिया।

     

     

     

     

    कई बार के एशियाई खेलों के पदक जीत चुके शरत दूसरे गेम की शुरुआत में थके हुए दिखे। इसका फायदा उठाकर साथियान ने बढ़त ली और फिर 11-3 से गेम जीत लिया। तीसरे गेम में भी वह अपने सर्वश्रेष्ठ फार्म में नजर आए और दोनों फ्लैंक पर सटीक फोरहैंड शॉट्स के साथ इसे 11-6 से जीत लिया। इसके बाद वर्ल्ड नंबर 30 यांग्जी लियू ने रोमांचक महिला एकल मैच में श्रीजा अकुला को 2-1 से हराकर चेन्नई लायंस को मुकाबले में वापस ला दिया।मैच की शुरुआत में यांग्जी पीछे थी। इसका कारण यह था कि श्रीजा ने तेजी से अंक जुटाने के लिए अपने बेहतरीन बैकहैंड का भरपूर इस्तेमाल किया। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई पैडलर ने पैर जमाने के बाद अपना गियर बदल दिया और फिर शुरुआती गेम 11-8 से जीत लिया। श्रीजा ने हालांकि वापसी करते हुए अगला गेम 11-8 से जीत लिया और मैच को निर्णायक गेम में ले गईं। लियू ने आखिरी गेम 11-8 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

     

     

     

     

    टाई का तीसरा मैच मिश्रित युगल था। इसमें साथियान और बारबोरा बालाजोवा ने जीत हासिल की। इन दोनों ने शरत और यांग्जी लियू को 2-1 से हराकर अपने फ्रेंचाइजी की बढ़त को मजबूत किया। साथियान और बारबोरा ने बेहतरीन कोआर्डिनेशन के साथ पहले दो गेम 11-7, 11-6 से जीते लेकिन वे तीसरा गेम 7-11 से हार गए। इसके बाद दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी बेनेडिक्ट डूडा ने चौथे मैच में अपने आक्रामक स्किल से जॉन परसन को 2-1 (8-11, 11-6, 11-7) से हराकर मौजूदा चैंपियन को मुकाबले में बनाए रखा। हालांकि, बारबोरा ने अगले मैच में, जो कि महिला एकल था, प्राप्ति सेन को 2-1 (11-6, 4-11, 11-9) से हराकर दबंग दिल्ली टीटीसी की आसान जीत सुनिश्चित कर दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में सेना ने किया तख्तापलट, हिरासत में राष्ट्रपति
    Next Article गैंगस्टर बराड़ यूएई से अरेस्ट, सलमान खान को दी थी धमकी, मूसेवाला की हत्या के बाद से फरार था

    Related Posts

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    July 24, 2026

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    July 24, 2026

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.