Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बच्चों के धरने के दो दिन बाद ही सरयू राय ने शुरू कराया सड़क निर्माण
    Breaking News Headlines अपराध ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बच्चों के धरने के दो दिन बाद ही सरयू राय ने शुरू कराया सड़क निर्माण

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    बच्चों के धरने के दो दिन बाद ही सरयू राय ने शुरू कराया सड़क निर्माण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    बच्चों के धरने के दो दिन बाद ही सरयू राय ने शुरू कराया सड़क निर्माण
    बच्चों के धरने के दो दिन बाद ही सरयू राय ने शुरू कराया सड़क निर्माण -मल्लिक कॉलोनी की जर्जर सड़क से परेशान स्कूली बच्चों की मांग पूरी -विधायक निधि से काम शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने बांटे लड्डू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जर्जर सड़क से परेशान स्कूली बच्चों के धरने का असर महज दो दिनों में दिखा। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 23 अंतर्गत आजादनगर रोड नंबर-5 की मल्लिक कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया। डॉ. अयूब खान के घर से भैया पान दुकान तक बनने वाली इस सड़क का निर्माण विधायक निधि से कराया जा रहा है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व रविवार को सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान स्थानीय बच्चे धरने पर बैठ गए थे। बच्चों का कहना था कि जर्जर सड़क के कारण उन्हें स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने घोषणा की थी कि जब तक सड़क का निर्माण नहीं होगा, वे प्रत्येक रविवार को धरना जारी रखेंगे। बच्चों के धरने की जानकारी मिलते ही विधायक सरयू राय मौके पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को बताया कि सड़क निर्माण की अनुशंसा वे दो माह पूर्व ही अपनी विधायक निधि से कर चुके हैं तथा अगले दो दिनों में काम शुरू हो जाएगा। विधायक के आश्वासन के अनुरूप बुधवार को सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लड्डू वितरित किए। वार्ड संख्या 23 की पार्षद होमा आफरीन सहित स्थानीय नागरिकों ने विधायक सरयू राय के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर मानगो नगर निगम जनसुविधा समिति के संयोजक पप्पू सिंह, वार्ड संख्या 23 की पार्षद होमा आफरीन, वार्ड संख्या 28 की पार्षद जेबा फरीन, वार्ड संख्या 21 की पार्षद इरफाना खातून, वार्ड संख्या 24 के पार्षद नुरूल हक अंसारी, पिंटू सिंह, आफताब अहमद सिद्दीकी, फिरोज आलम, सन्नी मिर्जा, मुकेश सिंह सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित थे।
    विधायक निधि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article1xBet APK new version steps and methods for Bangladeshi players
    Next Article कार्तिक पूर्णिमा पर अर्पण ने स्वर्णरेखा नदी तट पर भोग प्रसाद एवं चाय वितरण

    Related Posts

    कार्तिक पूर्णिमा पर अर्पण ने स्वर्णरेखा नदी तट पर भोग प्रसाद एवं चाय वितरण

    November 25, 2026

    न्यायिक सेवाओं को सुलभ बनाने हेतु ई -सेवा मोबाइल वैन को किया रवाना

    November 25, 2026

    बाल विवाह निषेध जागरूकता वाहन को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव तक पहुंचेगा जागरूकता अभियान

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कार्तिक पूर्णिमा पर अर्पण ने स्वर्णरेखा नदी तट पर भोग प्रसाद एवं चाय वितरण

    बच्चों के धरने के दो दिन बाद ही सरयू राय ने शुरू कराया सड़क निर्माण

    1xBet APK new version steps and methods for Bangladeshi players

    न्यायिक सेवाओं को सुलभ बनाने हेतु ई -सेवा मोबाइल वैन को किया रवाना

    बाल विवाह निषेध जागरूकता वाहन को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव तक पहुंचेगा जागरूकता अभियान

    1Win Promo Code 2024 Bonus Guide – Bangladesh Players

    1xBet регистрация: способы пополнения и вывода средств

    Download 1xBet APK – Metode Pembayaran Terbaik untuk Pengguna Indonesia

    टंडवा में पुलिस व राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

    चतरा: टंडवा में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, आम्रपाली एवीएस व चौपारण गोलीकांड का मुख्य शूटर आनंद कुमार घायल।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.