Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यायिक सेवाओं को सुलभ बनाने हेतु ई -सेवा मोबाइल वैन को किया रवाना
    Headlines Uncategorized खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय समस्तीपुर

    न्यायिक सेवाओं को सुलभ बनाने हेतु ई -सेवा मोबाइल वैन को किया रवाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    न्यायिक सेवाओं को सुलभ बनाने हेतु ई -सेवा मोबाइल वैन को किया रवाना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यायिक सेवाओं को सुलभ बनाने हेतु ई -सेवा मोबाइल वैन को किया रवाना
    राष्ट्र संवाद/ बेगूसराय
    आम लोगों तक निःशुल्क विधिक एवं न्यायिक सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय के एडीआर भवन परिसर से ई-सेवा मोबाइल वैन रवाना की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ऋषिकांत ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वैन को रवाना किया।

    इस ई-सेवा मोबाइल वैन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा आम नागरिकों को इन योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से लोगों को ई-सेवा केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, ई-सेवा केंद्रों से संबंधित कार्यों में आम लोगों को आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    इस मोबाइल वैन में ऑनलाइन गवाही की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे संबंधित न्यायिक प्रक्रिया को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त, आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी गांव-गांव जाकर लोगों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन कराने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री संजय कुमार, श्री रविशंकर कुमार, श्री मुकुंद कुमार, श्री वेद प्रकाश मोदी, श्री गौरव आनंद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती कविता कुमारी, एसीजेएम श्री विवेक चंद्र वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री करुणानिधि प्रसाद आर्य, एसीजेएम श्री रंजन कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

    ई-सेवा नालसा न्यायिक सेवा बेगूसराय लोक अदालत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाल विवाह निषेध जागरूकता वाहन को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव तक पहुंचेगा जागरूकता अभियान
    Next Article 1xBet APK new version steps and methods for Bangladeshi players

    Related Posts

    बच्चों के धरने के दो दिन बाद ही सरयू राय ने शुरू कराया सड़क निर्माण

    November 25, 2026

    1xBet APK new version steps and methods for Bangladeshi players

    November 25, 2026

    बाल विवाह निषेध जागरूकता वाहन को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव तक पहुंचेगा जागरूकता अभियान

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बच्चों के धरने के दो दिन बाद ही सरयू राय ने शुरू कराया सड़क निर्माण

    1xBet APK new version steps and methods for Bangladeshi players

    न्यायिक सेवाओं को सुलभ बनाने हेतु ई -सेवा मोबाइल वैन को किया रवाना

    बाल विवाह निषेध जागरूकता वाहन को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव तक पहुंचेगा जागरूकता अभियान

    1Win Promo Code 2024 Bonus Guide – Bangladesh Players

    1xBet регистрация: способы пополнения и вывода средств

    Download 1xBet APK – Metode Pembayaran Terbaik untuk Pengguna Indonesia

    टंडवा में पुलिस व राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

    चतरा: टंडवा में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, आम्रपाली एवीएस व चौपारण गोलीकांड का मुख्य शूटर आनंद कुमार घायल।

    बांग्लादेश की सियासी आग और भारत की कूटनीतिक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.