Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतीश के साथ मिलकर झारखंड में तीसरा मोर्चा बनाएंगे सरयू राय !
    Headlines जमशेदपुर झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    नीतीश के साथ मिलकर झारखंड में तीसरा मोर्चा बनाएंगे सरयू राय !

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नीतीश के साथ मिलकर झारखंड में तीसरा मोर्चा बनाएंगे सरयू राय !

     

    ज्योति मिश्रा

     

    झारखण्ड : विधायक सरयू राय अपने बाल सखा मित्र बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ लगातार मुलाकात कर रहे है | दोनों की मुलाकात मात्र से झारखण्ड की सियासत में भूचाल आ गया है |

    पिछले दिनों पटना में राजनीति के दो धुरंधरों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय की मुलाकात ने विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड की राजनीति में एक नई संभावनाओं को जन्म दे दिया है. अहम सवाल यह कि क्या बिहार और केंद्र की राजनीति में NDA का अहम हिस्सा के रूप में शामिल नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड, झारखंड की राजनीति में NDA से अलग होकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाशेगा?

     

     

     

    झारखंड की राजनीति में इस लिए भी मौजूं है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की 2014 से 2019 तक चली रघुवर दास की सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे सरयू राय की न सिर्फ पटना में नीतीश कुमार से मुलाकात हुई, बल्कि सोशल मीडिया पर सरयू राय ने जो जानकारी शेयर की वह भी इस ओर इशारा करती है कि जदयू और भाजम के बीच चुनावी गठबंधन हो सकता है.
    सरयू राय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा ‘पटना मुख्यमंत्री निवास में @NitishKumar के साथ भेंट हुई. झारखंड विधानसभा के आगामी चुनाव में हमारी संभावित भूमिका के बारे में संक्षिप्त परंतु फलदायक चर्चा हुई. साथ में झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बनी. शेष चुनावी औपचारिकताओं पर जदयू नेतृत्व शीघ्र निर्णय लेगा’.

    ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या झारखंड की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले INDIA और NDA के बाद कोई तीसरा मोर्चा आकार लेने वाला है.
    और अगर ऐसा होता है तो उसका राज्य और देश की राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है, क्योंकि भले ही सरयू राय जिस भारतीय जनतंत्र मोर्चा नाम की पार्टी के संरक्षक हैं उसका कोई खास राजनीतिक वजूद अभी तक देखने को नहीं मिला है, लेकिन संयोग से ही सही नीतीश कुमार की जदयू क्षेत्रीय दल होकर भी केंद्र की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

     

     

     

    लोकसभा चुनाव में सुपर फ्लॉप प्रदर्शन रहा था सरयू राय की पार्टी का प्रदर्शन

    भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई और रांची को एक आदर्श शहर बनाने के वादे के साथ सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने 2024 लोकसभा आम चुनाव में सिर्फ एक लोकसभा सीट रांची पर उम्मीदवार उतारे थे. पार्टी के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के खुद मैदान में उतरने के बावजूद भाजम को महज 3094 मत ही मिले थे और उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गयी थी.

    एक समय में मजबूत हुआ करता था झारखंड में जदयू का जनाधार

    नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड का जनाधार मजबूत हुआ करता था. जलेश्वर महतो, खीरु महतो, लालचंद महतो जैसे कई कुड़मी समुदाय के बड़े नेता, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रहे उदयनारायण चौधरी की बहन सुधा चौधरी और राजा पीटर झारखंड में NDA की सरकार में मंत्री भी रहे, लेकिन धीरे-धीरे कई दिग्गज नेताओं ने दल छोड़ दिया और संगठन कमजोर होता चला गया. 2014 और 2019 में झारखंड विधानसभा में एक भी विधायक जदयू का नहीं है.

     

     

    सरयू-नीतीश की संभावित तीसरे मोर्चे पर क्या है झारखंड के राजनीतिक दलों की सोच

    झारखंड की राजनीति के कुशल खिलाड़ी रहे पूर्व मंत्री सरयू राय की पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात ने झारखंड की राजनीति में नई संभावनाओं को जन्म दे दिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और भाजपा के नेताओं से यह जानने की कोशिश की कि राज्य की राजनीति में नीतीश -सरयू की इस संभावित गठजोड़ को ये पार्टियां किस रूप में लेती है.

    इस सवाल के जवाब में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय कहते हैं कि राज्य में तीसरे मोर्चे की कोई संभावना नहीं है. लोकसभा चुनाव में सरयू राय की पार्टी से रांची के उम्मीदवार को सिर्फ तीन हजार वोट मिले. उन्होंने कहा कि घर बैठे-बैठे भी कई मोर्चा बन सकता है, लेकिन उसे जनता स्वीकार्य नहीं करेगी.
    वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जगदीश साहू ने सरयू राय को ज्ञानी व्यक्ति बताते हुए कहा कि राज्य की राजनीति में जदयू और सरयू राय की पार्टी भाजम जीरो है और चाहे जितने जीरो मिल जाए वह जीरो ही रहेगा.

     

     

     

     

    बहरहाल सरयू राय नीतीश की जोड़ी झारखण्ड में क्या गुल खिलाएगी यह तो भविष्य की गर्व में है परन्तु अभी भी जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी की भाजपाइ असमंजस की स्थिति में आ गयी है | विधायक सरयू राय की नीतीश से मुलाकात को कोई मास्टरट्रोक तो कोई इसे विधायक सरयू राय की अंतिम चाल चुनावी से पूर्व झारखण्ड की सियासत में जमशेदपुर की हलचल खूब देखने को मिलेगी |

    नीतीश के साथ मिलकर झारखंड में तीसरा मोर्चा बनाएंगे सरयू राय !
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी बरेली से अंशुल गुप्ता गिरफ्तार
    Next Article अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा के कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया सम्मानित, समारोह में गरजे विधायक भानु प्रताप शाही

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.