Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समस्याग्रस्त इलाकों का सरयू राय ने किया भ्रमण, अपने सामने नाले को चौड़ा करा उसकी सफाई करवाई
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    समस्याग्रस्त इलाकों का सरयू राय ने किया भ्रमण, अपने सामने नाले को चौड़ा करा उसकी सफाई करवाई

    Aman KumarBy Aman KumarJune 19, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समस्याग्रस्त इलाकों का सरयू राय ने किया भ्रमण, अपने सामने नाले को चौड़ा करा उसकी सफाई करवाई

    बोले सरयू: जल-मल निकासी एवं अन्य जनसुविधा संरचानाओं की अनदेखी और उन्हें बाधित करना जलजमाव का बड़ा कारण!

    दीपक सहाय से कहा: फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी से जल निकासी नालों की बाधा को तत्काल दूर कराएं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बुधवार से हो रही लगातार बारिश के कारण जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों के घरों में पानी घुस गया है। इन इलाकों में मानगो का नित्यानंद काॅलोनी, देशबंधु लाइन, कालिकानगर, टैंक रोड, शंकोसाई, रामनगर, करीम सिटी काॅलेज का इलाका प्रमुख है। सोनारी में आदर्शनगर के फेज 4, 7 और 9, अमृता अपार्टमेंट, जाहिरा बस्ती आदि में भीषण जल जमाव हो गया है।

    जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को उपरोक्त क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण किया। श्री राय के साथ जमशेदपुर अक्षेस और मानगो नगर निगम के पदाधिकारी भी मौजूद थे। उन्हें तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने का निर्देश श्री राय ने दिया।

    सरयू राय ने बताया कि मानगो फ्लाईओवर निर्माण के दौरानी जल निकासी नाला को संकरा कर दिए जाने के कारण जल प्रवाह बाधित हो गया है। श्री राय घटना स्थल पर खुद खड़े होकर 3 जेसीबी लगवाकर जल निकासी नाला को चौड़ा करवाया और अपने ही सामने इनकी सफाई भी करवाई। कालिकानगर में भी वैकल्पिक जल निकासी नाला बनाने की बात हुई। नित्यानंद काॅलोनी और देशबंधु लाइन में आजादनगर की तरफ से आनेवाले नाले की दिशा परिवर्तन करने की योजना का प्राक्कलन विगत 4 महीने से नगर विकास विभाग में पेंडिंग है। विधायक ने कहा कि अगर इसकी स्वीकृति हो गई होती तो वहाँ इतनी गंभीर स्थिति नहीं होती। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक सहाय को भी निर्देश दिया कि फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी से वे जल निकासी नालों की बाधा को दूर कराएं।

    सरयू राय ने इस बात पर अचरज जताया कि डिमना चौक पर घुटना भर से अधिक तेज जल प्रवाह दिखा। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण एनएचएआई की ओर से फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी द्वारा काम के दौरान जल निकासी मार्गों को बाधित करना है। एनएचएआई के अभियांताओं से उन्होंने इसे ठीक करने को कहा। इसके ठीक नीचे आस्था स्पेस टाऊन और वाटिका ग्रीन सिटी में भी पानी का रुका होना यही साबित करता है कि जल निकासी नालों को दुरूस्त करने का पर्याप्त प्रयास नहीं हुआ है। दलमा पहाड़ से आने वाले बरसाती पानी ने मानगो के नेशनल हाईवे को प्रभावित किया है। विधायक ने कहा कि पारडीह से लेकर बालीगुमा तक पर्याप्त जल क्षमता प्रवाह वाला मजबूत नाला बनाया जाय। नेशनल हाईवे पर स्थित अभिलाषा अपार्टमेंट, वास्तु विहार, आशियाना सन सिटी में भी पानी घुस गया है। अभिलाषा अपार्टमेंट के बेसमेंट में गर्दन भर ऊँचा पानी जमा हो गया है। आजादनगर के करीम सिटी काॅलेज क्षेत्र में भी गंभीर जल जमाव हुआ है। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग द्वारा एमजीएम अस्पताल को पीने का पानी सप्लाई देने के लिए शंकोसाई के नीचे नदी किनारे बनाए जा रहे इंटेकवेल के निर्माण में बाढ़ निरोधी तटबांध को काट दिया जाने के कारण रामनगर, श्यामनगर इलाके में भी ऐसी समस्या उत्पन्न हो गयी है। यह भी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में जनसुविधा की अनदेखी किए जाने का एक प्रत्यक्ष उदाहरण है।

    मानगो नगर निगम क्षेत्र में जल-मल निकासी की योजनाओं का क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में जनसुविधा की संरचनाओं को प्रतिकुल रूप से प्रभावित करने अथवा उनकी अनदेखी करने का प्रमाण है।

    सरयू राय ने कहा कि सोनारी के जाहिरा बस्ती में भी जुस्को द्वारा बनाए जा रहे जल-मल निकासी का काम अधूरा छोड़ दिए जाने और पूर्व के जलप्रवाह मार्ग को बाधित कर देने की वजह से करीब 150 घरों में पानी घुस गया है। सोनारी के अमृता अपार्टमेंट में जल-मल युक्त पानी घुसने का संकट भी जुस्को द्वारा बनाए गए नए जल-मल निकासी नाला को अपार्टमेंट के साथ जोड़ने का कार्य को अधूरा छोड़ दिया जाना है।

    सरयू राय ने कहा कि आदर्शनगर के फेज 4, 7 और 9 में पहले भी बरसात के समय जल जमाव होता था परंतु उनके प्रयास से जल निकासी की जो संरचना पूर्व में बनाई गई थी, उसमें कोई अवरोध पैदा हुआ है। विधायक ने कहा कि सोनारी हवाई अड्डे की दीवार का टूटना भी अपर्याप्त जल निकासी के कारण अत्यधिक जल दबाव होना है।

    श्री राय ने कहा कि दिन भर क्षेत्र भ्रमण के दौरान वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि सरकारी कार्याें की योजना बनाते और क्रियान्वित करते समय जल-मल निकासी एवं अन्य जनसुविधा संरचानाओं की अनदेखी करना और बाधित करना जलजमाव का बड़ा कारण है। अभी तो खरकई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से नीचे है परंतु इन नदियों का जल स्तर भी तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। उन्होंने मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अक्षेस, टाटा स्टील यूआईएसएल और जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि प्राकृतिक आपदा की ऐसी स्थिति में वे जनता की कठिनाई दूर करने के संबंध में हर संभव कदम उठाएं और सिस्टम को पूरा समय अलर्ट रखें। घरों में पानी घुस जाने के कारण प्रभावित लोगों के लिए आवश्यकता के अनुसार अस्थायी आवास एवं भोजन की व्यवस्था कराएं और आनेवाले समय के लिए भी जल निकासी की कार्यक्रमों को तेज करें।

    क्षेत्र भ्रमण के दौरान मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, आशुतोष राय, नीरज सिंह, पप्पू सिंह, पिंटू सिंह, संतोष भगत, मस्तान सिंह, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, रवि शंकर सिंह, मुकेश सिंह, श्याम सिंह, झुना सिंह,सुन सिंह, टुनटुन सिंह, रवि गोराई, जीतेन्द्र साव, गुड्डू सिंह, संजय शर्मा, दिनेश सिंह, अजीत सिंह, धानु सिंह, बबई दास किरण सिंह, बीरू सिंह, दीपू सिंह, ममता सिंह, श्याम सिंह, प्रेम सक्सेना और जमशेदपुर अक्षेस और मानगो नगर निगम के कार्यकर्तागण मौजूद थे।

    अपने सामने नाले को चौड़ा करा उसकी सफाई करवाई समस्याग्रस्त इलाकों का सरयू राय ने किया भ्रमण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के अवसर पर यूनिसेफ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इस रोग से प्रभावित युवक- युवतियों से किया सीधा संवाद
    Next Article स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के नजदीक

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.