Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना के परिचालन पर सरयू राय ने जताया गंभीर असंतोष
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना के परिचालन पर सरयू राय ने जताया गंभीर असंतोष

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना के परिचालन पर सरयू राय ने जताया गंभीर असंतोष
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी जमशेदपुर के उपायुक्त को पत्र लिख कर मानगो में चल रही पेयजलापूर्ति परियोजना के परिचालन पर गंभीर असंतोष जताया है।
    सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि उनकी पहल पर पेयजल स्वच्छता विभाग के सचिव स्तर से हुए हस्तक्षेप के फलस्वरूप इंटेक वेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नए पावर मोटर ख़रीदे गए, लगे भी पर इनका कार्य संतोषप्रद नहीं है। इनका परिचालन भी नियमानुकूल नहीं हो पा रहा है। बड़ा इलाक़ा नियमित जलापूर्ति से वंचित है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन में विसंगतियों की ओर उन्होंने कई बार ठोस संकेत किया पर हल नहीं निकल सका। घोषणा हुई कि दुर्गा पूजा- नवरात्रि के समय पेयजल की आपूर्ति बाधित नहीं होगी, पर ऐसा नहीं हो पाया। पर्व त्योहार में भी शिकायतें आती रहीं। आज यानी सोमवार की स्थिति यह थी कि दोपहर तक मानगो-उलीडीह के उन कई इलाकों में जलापूर्ति नहीं हुई, जिन इलाकों में पहले संतोषजनक जलापूर्ति हुआ करती थी। मानगो के अखाड़ा गली, लक्ष्मी नगर, गौड़ बस्ती, राधा कृष्ण मंदिर के पीछे तथा उलीडीह के रामकृष्ण कॉलोनी, बिरसा पथ, फुटबॉल मैदान के पीछे का इलाका, जवाहर नगर रोड नंबर 4, न्यू उलीडीह आदि स्थानों पर पहले पीने का पानी आता था पर कुछ दिनों से नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं, ज़ाकिर नगर, बगान शाही इलाकों की भी ऐसी ही स्थिति है। समता नगर का एक भाग पेयजल सुविधा से सर्वथा वंचित ही है।
    श्री राय ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि आप समय-समय पर इस परियोजना की एवं अन्य परियोजनाओं की सघन समीक्षा करते हैं। अब इसका परिचालन नगर निगम के पास आ रहा है। ऐसी स्थिति में नगर निगम के पदाधिकारियों की भी इस परियोजना के परिचालन के संबंध में सजग रहने का दायित्व बनता है।

     

    श्री राय ने पत्र में लिखा कि मानगो पेयजल आपूर्ति परियोजना एक महात्वाकांक्षी जनसुविधा परियोजना है जिसके संस्थापन पर ₹125 करोड़ से अधिक व्यय हो चुका है, फिर भी परियोजना अधूरी है। मानगो के बालीगुमा क्षेत्र में पानी की टंकी बनकर कई साल से खड़ी है। पूरे इलाक़े में आपूर्ति पाइप लाइन बिछ गई है, पर कतिपय नगण्य सदृश कारणों से उपभोक्ता जलापूर्ति के लाभ से वंचित हैं।
    इस मामले में पेयजल स्वच्छता विभाग के सिविल और मेकेनिकल विंग के अधिकारी एक दूसरे पर दोष मढ़ते रहते हैं।

    मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना के परिचालन पर सरयू राय ने जताया गंभीर असंतोष
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदीपका थाना चौक कीचड़ पानी से लबालब,आने जाने वाले लोग हो रहे हैं परेशान
    Next Article झारखंड सशस्त्र पुलिस-06 में तंबाकू नियंत्रण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

    Related Posts

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    June 20, 2026

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    June 20, 2026

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.