Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती एवं इंदिरा गाँधी शहादत दिवस समारोह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती एवं इंदिरा गाँधी शहादत दिवस समारोह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती एवं इंदिरा गाँधी शहादत दिवस समारोह

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती एवं इंदिरा गाँधी शहादत दिवस समारोह का आयोजन तिलक पुस्तकालय में किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सर्वप्रथम पटेल जी एवं इंदिरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने महापुरूषों के पदचिन्ह पर चल कर ही देश सेवा को सार्थक कर सकते है।

    विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत ही अग्रणी भूमिका निभाई, किसानों के हक में अंग्रेजों के विरुद्ध जोरदार ढंग से आंदोलन को सफल किया और अंग्रेजों को बेतहासा लगान वापस लेना पड़ा। इतना ही नही स्वतंत्र भारत की 556 रियासतों को मिला कर एक भारत का निर्माण अपने बुद्धि कौशल के बल पर किया, इस लिए आज हमलोग उन्हें लौहपुरूष सरदार पटेल भाई पटेल के नाम से जानते है।

     

    पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में बाल सेना का निर्माण कर अपनी भूमिका निभाई तथा विश्व में मजबूत भारत का नाम रौशन किया। पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंगाला देश का निर्माण कराया। इन्होंने राष्ट्र हित में बैंक, चीनी मिल एवं कोयला को राष्ट्रीय करण कर भारतवासियों के भविष्य को सुरक्षित किया। इन्हीं कारणों से इन्दिरा गाँधी जी को आयरन लेडी की संज्ञा दिया गया।
    कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, अमरजीत नाथ मिश्र, ब्रजेन्द्र तिवारी, अवधेश सिंह, अनन्त लाल, संजय यादव, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, रविंद्र शर्मा, अजय मिश्रा, कमर रजा खान, सन्नी सिंह शामिल हुए।

    कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

     

    सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती एवं इंदिरा गाँधी शहादत दिवस समारोह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड वूमेंस एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी के 31 अक्तूबर को खेले गए कोरिया बनाम थाईलैंड के मुकाबले में कोरिया ने थाईलैंड को 3/0 से शिकस्त दी
    Next Article जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप लमारी खुर्द गांव में 15 दिनों से सरकारी चापाकल खराब है

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.