Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, ये विधेयक हो सकते हैं पारित
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, ये विधेयक हो सकते हैं पारित

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, ये विधेयक हो सकते हैं पारित

     

    संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है जिससे पहले राजनीतिक दलों के नेता शीतकालीन सत्र के एजेंडे पर चर्चा के लिए शनिवार को यहां बैठक कर रहे हैं। यह बैठक संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुलाई है और इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, गौरव गोगोई और प्रमोद तिवारी, तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता फौजिया खान और आरएसपी नेता एन के प्रेमचंद्रन सहित अन्य वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं।

    ये विधेयक हो सकते हैं पारित
    इस बैठक का मकसद शीतकालीन सत्र को सुचारू ढंग से चलाने के लिए रणनीति बनाना और विधायी एजेंडा तय करना है। संसद का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर से शुरू होगा और यह 22 दिसंबर तक चलेगा जिसमें 15 बैठकें होंगी। संसद में 37 विधेयक लंबित हैं। सत्र में औपनिवेशिक काल के आपराधिक कानूनों के स्थान पर तीन विधेयक लाने सहित प्रमुख विधेयकों के मसौदे पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

    वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित विधेयक पर भी इस शीतकालीन सत्र में चर्चा हो सकती है। इस विधेयक के पारित होने के बाद चुनाव आयुक्त का स्टेटस कैबिनेट सचिव स्तर का हो जाएगा, जबकि अभी चुनाव आयुक्त का स्टेटस सुप्रीम कोर्ट जज के बराबर माना जाता है।

    एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट संसद में होगी पेश
    सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में ‘पैसे लेकर प्रश्न पूछने’ के मामले में लोकसभा की एक समिति की रिपोर्ट भी पेश करने के लिए सूचीबद्ध है। इस रिपोर्ट में तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा को निचले सदन से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।

    ये विधेयक हो सकते हैं पारित संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की कार्य समिति की बैठक रांची प्रदेश कार्यालय में संपन्न
    Next Article लोकसभा चुनाव 2024 में उतरेंगे अक्षय, कंगना और माधुरी दीक्षित,  वीरेंद्र सहवाग का नाम भी चर्चा में

    Related Posts

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    September 16, 2026

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    September 16, 2026

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

    जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.