राष्ट्र संवाद संवाददाता
संजय प्रसाद ने सोमवार को नए गम्हरिया थाना प्रभारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना के पुलिसकर्मियों द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। अपने पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन और क्षेत्र में अपराधमुक्त वातावरण बनाकर रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। विदित है कि जिले के पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की और गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक को स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें जिला मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया है। जिले के तेज तर्रार पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार को आदित्यपुर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। उन्होंने भी सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

