Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया और कोकपाड़ा के बीच स्थित सुनसुनिया रेलवे फाटक के समीप सोमवार को एक जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास अचानक एक जंगली हाथी पहुंच गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

    घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। विभाग की ओर से स्थानीय लोगों को सतर्क रहने, हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा जंगल से सटे क्षेत्रों में अकेले नहीं जाने की सलाह दी गई है।

    ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है। हाथियों के गांवों और सड़क किनारे पहुंचने की लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है और लोगों को आवश्यक सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

    फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान और उसकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के बढ़ते आतंक पर प्रभावी नियंत्रण और स्थायी समाधान की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा में कंस्ट्रक्शन निर्माण के समान चोरी मामले में सासपुर गांव से तीन युवक गिरफ्तार, भेजे गए घाटशिला जेल
    Next Article गम्हरिया में संजय प्रसाद तथा आदित्यपुर थाना में अंजनी कुमार सिंह ने थाना प्रभारी के रूप में दिया योगदान

    Related Posts

    बोलानी मे तीन दिवसीय रज महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

    June 15, 2026

    रोजो संक्रांति के मुक्तेश्वर धाम हरिना में कोल्हान का सबसे बड़ा मेला शुरू, उमड़ी भीड़

    June 15, 2026

    चांडिल में अनियंत्रित ट्रक का कहर, एक की मौत, दूसरा घायल

    June 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोलानी मे तीन दिवसीय रज महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

    रोजो संक्रांति के मुक्तेश्वर धाम हरिना में कोल्हान का सबसे बड़ा मेला शुरू, उमड़ी भीड़

    चांडिल में अनियंत्रित ट्रक का कहर, एक की मौत, दूसरा घायल

    युवा समाजसेवी सन्नी सिंह किए गए मोस्ट इंस्पायरिंग पर्सनालिटी ऑफ ईस्टर्न इंडिया अवॉर्ड 2025-26′ से सम्मानित

    गम्हरिया में संजय प्रसाद तथा आदित्यपुर थाना में अंजनी कुमार सिंह ने थाना प्रभारी के रूप में दिया योगदान

    सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

    जादूगोड़ा में कंस्ट्रक्शन निर्माण के समान चोरी मामले में सासपुर गांव से तीन युवक गिरफ्तार, भेजे गए घाटशिला जेल

    मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें : दिनेश कुमार

    झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति की नई पहल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया ‘District Sandbox’ का शुभारंभ

    जामताड़ा समाहरणालय में फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.