राष्ट्र संवाद संवाददाता
जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी सह झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित भव्य समारोह में ‘मोस्ट इंस्पायरिंग पर्सनालिटी ऑफ ईस्टर्न इंडिया अवॉर्ड 2025-26’ से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन अलबेला इवेंट एंड मार्केटिंग की ओर से किया गया था। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और जनहित के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा द्वारा सन्नी सिंह को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद सन्नी सिंह ने इसे अपने क्षेत्र की जनता, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए कहा कि समाज सेवा ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और आगे भी वे लोगों के हित में कार्य करते रहेंगे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और युवा संगठनों की ओर से लगातार उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।

