*लोकतंत्र सीखें’ में एसटीआर हाईस्कूल का संजय प्रथम
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया।
भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में 13 अक्टूबर को अरका जैन विश्वविद्यालय, गम्हरिया में आयोजित ‘लोकतंत्र सीखें’ कार्यक्रम की रोल प्ले प्रतियोगिता में एसटीआर हाईस्कूल, संजय ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेन्द्र नाथ महतो, शिक्षक अमित कुमार और शिक्षिका प्रीति कुमारी गोप ने सफलता पर खुशी जताई।

