जादूगोड़ा में गरबा-डांडिया नाइट में उमड़ी महिलाओं-बच्चों की भागीदारी
*सीएमडी शिल्पा राव ने बढ़ाया उत्साह, शिव पात्रों के नेतृत्व में हुआ आयोजन*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, जादूगोड़ा।
जादूगोड़ा में नवरात्रि पर आयोजित रंगीलो जादूगोड़ा गरबा-डांडिया नाइट 2026 में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवा आयोजक शिव पात्रों के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में यूसीआईएल प्रबंधन का सहयोग रहा। मुख्य अतिथि यूसीआईएल की सीएमडी शिल्पा राव ने महिलाओं और बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जादूगोड़ा की महिलाएं घर ही नहीं, पूरा समाज संभाल सकती हैं। उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उनकी प्रतिभा को मंच देने की जरूरत पर जोर दिया।
रंगीन पारंपरिक परिधानों में महिलाओं और बच्चियों ने गरबा-डांडिया प्रस्तुत किया। महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, चम्मच-गोली रेस, डांडिया ड्रेस और शंख बजाओ प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने बिस्किट रेस, डांडिया पास और चित्रांकन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विजेताओं को उपहार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
आकर्षक सजावट, खानपान की व्यवस्था और हजारों लोगों की मौजूदगी के बावजूद अनुशासित आयोजन की सराहना हुई। शिव पात्रों की पत्नी पूजा पात्रों, मुखिया माला गुप्ता, मीनू भोल, पूर्णिमा सेन गुप्ता, मोनी, मेघा गुप्ता और चिंकी अग्रवाल ने सहयोग किया। मंच संचालक काशीनाथ चौधरी, सामुदायिक केंद्र के सदस्यों और समाजसेवी सुशील अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

