अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा पर्यावरण दिवस पर चंदन का पौधारोपण ।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष पप्पू सिंह, उपाध्यक्ष चंचल लकड़ा और अन्य सदस्यों के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई सारे उल्लेखनीय कार्य किए गए । इसकी शुरुआत टेल्को के भुवनेश्वर मंदिर के प्रांगण में पंडित गोविंद जी को चंदन का पौधा भेंट कर किया गया ।
तत्पश्चात पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने टेल्को के भुवनेश्वरी मंदिर और राम मंदिर के प्रांगण में चंदन का पौधा रोपण किया। साथ ही बिरसा सेवा दल पंचायत समिति के अध्यक्ष के घर में भी कई सारे पौधों को लगाया गया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम की टीम के द्वारा समुदाय के गणमान्य लोगों को भी पौधा भेंट कर उन्हें पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने का अनुकरणीय प्रयास किया गया।

