Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साक्षी मलिक का बड़ा बयान- अब कोर्ट में लड़ेंगे, विनेश का ट्वीट-सोशल मीडिया से ब्रेक
    Breaking News Headlines

    साक्षी मलिक का बड़ा बयान- अब कोर्ट में लड़ेंगे, विनेश का ट्वीट-सोशल मीडिया से ब्रेक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    साक्षी मलिक का बड़ा बयान- अब कोर्ट में लड़ेंगे, विनेश का ट्वीट-सोशल मीडिया से ब्रेक
    नई दिल्ली. पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख रहे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. वहीं बृजभूषण पर मुकदमा दर्ज करने फिर गिरफ्तारी के लेकर पिछले पांच महीने से विरोध प्रदर्शन चल रहा था. वहीं अब साक्षी मलिक ने ट्वीट कर रविवार को घोषणा की कि वे अपनी लड़ाई सड़क के बजाय कोर्ट में लड़ेंगी. ट्वीट में कहा गया कि इस मामले में, पहलवानों का विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता, लेकिन यह लड़ाई कोर्ट में लड़ी जाएगी, सड़क पर नहीं.

     

     

     

    बयान पोस्ट करने के कुछ मिनट बाद, विनेश फोगट और साक्षी मलिक ने ट्वीट किया कि वे कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं. उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएफआई (भारतीय कुश्ती महासंघ) में सुधार के संबंध में, वादे के अनुसार चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है. हम 11 जुलाई के चुनावों के संबंध में सरकार द्वारा किए गए वादों के पूरा होने का इंतजार करेंगे.

     

    दरअसल साक्षी मलिक ने अपने ट्वीट में लिखा कि सरकार के साथ 7 जून को हुई बातचीत में उन्होंने पहलवानों से जो वादे किए उनपर अमल किया. इस कड़ी में छह महिला पहलवानों द्वारा लगाये गए उत्पीड़न और यौन शोषण के शिकायतों पर दर्ज FIR की दिल्ली पुलिस ने जांच पूरी करके 15 जून को कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है. उन्होंने लिखा कि इस केस में न्याय मिलने तक पहलवानों की लड़ाई सड़क की जगह कोर्ट में जारी रहेगी.

     

     

    इसके अलावा साक्षी मलिक ने लिखा कि नई कुश्ती संघ के चुनाव की प्रक्रिया भी वादे के अनुसार शुरू कर दी गई है. इसमें चुनाव भी 11 जुलाई को होना तय किया गया है. अब इस संबंध में सरकार ने जो वादे किए हैं उस पर अमल होने का इंतजार है.’ इस बीच योगेश्वर दत्त ने पहलवानों की आलोचना की. हालांकि उनके जवाब में साक्षी मलिक ने कहा कि हमने कभी किसी का हक नहीं मारा और न ही कभी ऐसा करेंगे. उन्होंने कहा कि हम जहां हैं वहां हम कुश्ती में मेहनत करने के बाद पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि हम 6 महीने से कुश्ती नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए हमने सिर्फ ट्रायल और कुछ समय मांगा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसस्पेक्टेड मिजिल्स रोगी की जांच हेतु ली गई ब्लड सैंपल
    Next Article रूस का सीरिया पर बड़ा अटैक: एयर स्ट्राइक में 13 लोगों की मौत

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.