Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची गुरुद्वारा कमिटी ने उपलब्धियों भरा दूसरा वर्ष पूरा किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    साकची गुरुद्वारा कमिटी ने उपलब्धियों भरा दूसरा वर्ष पूरा किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    साकची गुरुद्वारा कमिटी ने उपलब्धियों भरा दूसरा वर्ष पूरा किया

    प्रधान निशान सिंह ने संगत का जताया आभार; कहा आगे की सेवा कार्यों की फेहरिस्त तैयार
    मौजूदा प्रधान सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में साकची गुरद्वारा प्रबंधक कमिटी ने 12 जून को अपने कार्यकाल के उपलब्धि भरे दो वर्ष पूरा किये। इस मौके पर उत्साहित निशान सिंह ने साकची की साध संगत का धन्यवाद सहित आभार जताते हुए कहा कि आगे के सेवा कार्यों की फेहरिस्त भी तैयार है। अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की एक समीक्षा बैठक में निशान सिंह ने कहा कि उन्होंने संगत से किया विकास का वादा पूरा करने की कोशिश की है, जिसके लिए ऊर्जा उन्हें संगत से ही मिलती है।

     

    गुरुवार को अपने कार्यकाल की वर्षगांठ की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता निशान सिंह ने जबकि महासचिव परमजीत सिंह काले, सतिंदर सिंह रोमी, सतपाल सिंह बॉबी, सुरजीत सिंह छीते, सतबीर सिंह गोल्डू, गुरपाल सिंह, जगमिंदर सिंह, बलबीर सिंह धंजल, बलबीर सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, जसबीर सिंह, सरबजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, अजायब सिंह, करतार सिंह के अलावा चरण कौर, जतिंदरपाल कौर, निंदरजीत कौर, मंजीत कौर, पिंकी कौर, राज कौर, राजबीर कौर और गुरमीत कौर सिद्धू ने बैठक में शामिल होकर किये गए विकास कार्यों पर गर्व करते हुए कमिटी के सभी विभागों की खूब प्रशंसा की।

     

    प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने कहा, हालाकिं पिछले दो वर्षों के दौरान किये गए कार्यों की फेहरिस्त काफी लम्बी है लेकिन सेवा और विकास के क्षेत्र में किये गए मुख्य कार्यों को संगत के साथ साझा करने में वे खुशी और गर्व महसूस करते हैं। कमिटी ने अपने मुख्य कार्यों में गुरुद्वारा साहिब भवन का सौंदर्यीकरण तथा नवीनीकृत साकची गुरुद्वारा साहिब में नया पालकी साहिब आकर्षण का केंद्र है। नया पालकी साहिब मकराना (राजस्थान) से लायी गयी उच्चकोटि के संगमरमर से बना है। साथ ही साथ पूरा गुरुद्वारा साहिब केंद्रीकृत वातानुकूलित किया गया और इसमें अत्याधुनिक संगीत सयंत्र स्थापित किया गया ताकि संगत गुरबाणी-कीर्तन के एक-एक शब्द को स्पष्ट रूप से सुन कर कीर्तन का आनंद ले सके। दोनों ओहदेदारों ने बताया कि साकची गुरुद्वारा में सोलर बिजली प्रणाली की भी स्थापना की गयी जो अपने आप में एक उपलब्धि है।

     

    हर माह संग्रांद के मौके पर कीर्तन दरबार और गुरु का अटूट लंगर, बैसाखी पर चार दिवसीय सभ्याचार मेला, दस्तार मुकाबले, कई बार रक्तदान शिविर, आँख जांच शिविर सहित धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किये। मौजूदा समय में ग्रंथी और रागी सिंह के लिए बाबा बुड्ढा जी निवास की उसारी कार्य चल रहा है इसके अलावा गुरु नानक उच्च एवं मध्य विद्यालय का भी सौंदर्यीकरण किया गया है तथा मॉडर्न स्कूल को मान्यता दिलाने का प्रयास भी जोर शोर से किया जा रहा है।
    निशान सिंह ने कहा, यह केवल और केवल संगत के सहयोग और आशीर्वाद तथा उनके सक्षम कमिटी सदस्यों के कठोर परिश्रम का नतीजा है कि विकास कार्य इतनी तेज गति से चल रहा है। उन्होंने कहा अगले वर्षों में संगत और नए विकास कार्यों को उच्च स्तर पर चलते हुए देखेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिजली समस्या को दूर करने के लिए विद्युत अधीक्षक अभियंता को पत्र लिखकर दिया गया अल्टीमेटम
    Next Article राजधानी वासियों को पानी दिलाने की मांग को लेकर पी.एच.डी कार्यालय का किया घेराव ,तालाबंदी कर गेट पर टांगा चूड़ी

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.