Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सचदेवा ने कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों की मौत को ‘हत्या’ बताया, ‘आप’ सरकार का इस्तीफा मांगा
    Breaking News Headlines राजनीति

    सचदेवा ने कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों की मौत को ‘हत्या’ बताया, ‘आप’ सरकार का इस्तीफा मांगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सचदेवा ने कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों की मौत को ‘हत्या’ बताया, ‘आप’ सरकार का इस्तीफा मांगा

    नयी दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के समीप प्रदर्शन करते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार का इस्तीफा मांगा।

    भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक कोचिंग सेंटर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत को ‘‘हत्या’’ बताया।

    सचदेवा ने कहा, ‘‘जो तीन छात्र देश का भविष्य थे, उनकी आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के कारण मौत हो गयी जो दिल्ली तथा एमसीडी पर शासन करती है।’’

     

     

    मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में ‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ के बेसमेंट में शनिवार को भारी बारिश के बाद पानी भर जाने के कारण सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गयी।

    सचदेवा ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया, ‘‘यह कोई दुर्घटना नहीं है, यह हत्या है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘इन छात्रों की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे वे एमसीडी के हों या किसी अन्य एजेंसियों से, उन्हें फांसी दी जानी चाहिए।’’

     

     

     

    भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली की जल मंत्री आतिशी और राजेंद्र नगर से ‘आप’ विधायक को भी इस्तीफा देना चाहिए।

    महिला प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप चूडियां ले रखी थीं और उन्होंने ‘थालियां’ बजायीं।

    प्रदर्शनकारियों ने ‘आप’ मुख्यालय तक पहुंचने का प्रयास किया जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा: मधुआबेड़ा गाँव से 27 कांवरिया पैदल पहुंचे चित्रेश्वर शिव मंदिर
    Next Article सरकार ने अभिमन्यु की तरह हिंदुस्तान को चक्रव्यूह में फंसाया : राहुल गांधी

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.