Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा कांग्रेस ने संघ मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, मनुस्मृति के पन्ने जलाए
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    युवा कांग्रेस ने संघ मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, मनुस्मृति के पन्ने जलाए

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवा कांग्रेस ने संघ मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, मनुस्मृति के पन्ने जलाए

     

    नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं ने यहां झंडेवालान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

    उन्होंने भाजपा और संघ की विचारधारा को ‘भेदभावपूर्ण और जातिवादी’ बताया तथा इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मनुस्मृति के पन्ने भी जलाए।

    युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने प्रदर्शन की अगुवाई की। उनके हाथ में संविधान की एक प्रति थी और उन्होंने युवा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मनुस्मृति के खिलाफ नारे लगाए।

    तस्वीरों में प्रदर्शनकारियों को संविधान की प्रस्तावना की प्रतियां, मनुस्मृति का विरोध करने वाले पोस्टर और इस प्राचीन ग्रंथ की प्रतियां लिये हुए देखा गया। कुछ प्रदर्शनकारियों को मनुस्मृति के पन्ने जलाते हुए देखा गया, जबकि आधी जली हुई प्रतियां और ‘मनुस्मृति को नकारो’ लिखे पोस्टर जमीन पर पड़े थे।

    चिब ने आरोप लगाया कि देश में संविधान की विचारधारा और भाजपा-संघ की विचारधारा के बीच लड़ाई चल रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा-संघ की विचारधारा मनुस्मृति से प्रेरित है और ‘‘दलित-विरोधी’’ है।

    चिब ने कहा, ‘‘यह देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं।’’

    उन्होंने उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक कार्यक्रम के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह घटना दलितों और संविधान का अपमान है।

    भारतीय युवा कांग्रेस के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने चिब को हिरासत में ले लिया और पहाड़गंज पुलिस स्टेशन ले गई।

    इस मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरि कृष्ण और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

    युवा कांग्रेस के दावों पर आरएसएस की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेवा, समरसता और मानवता ही संघ की पहचान : मोहन भागवत
    Next Article भारत को नशामुक्त बनाएं: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से की अपील

    Related Posts

    नई पीढ़ी पढ़े संस्कृत की सूक्तियां, भविष्य संवर जाएगाःसरयू राय

    August 30, 2026

    नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    पोटका में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

    August 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई पीढ़ी पढ़े संस्कृत की सूक्तियां, भविष्य संवर जाएगाःसरयू राय

    नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    पोटका में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

    घाटशिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

    मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सभी संस्थाएं मिलकर करें प्रयास : फाउंडेशन

    प्रधानमंत्री एससी/एसटी कानून के तहत दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं: प्रियंका गांधी

    भारत को नशामुक्त बनाएं: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से की अपील

    युवा कांग्रेस ने संघ मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, मनुस्मृति के पन्ने जलाए

    सेवा, समरसता और मानवता ही संघ की पहचान : मोहन भागवत

    नेपाल की त्रासदी से भारत को सबक लेने की जरूरत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.