Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरएसबी ग्रुप को मिला ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट, कार्यस्थल संस्कृति में बना उत्कृष्टता का परिचायक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    आरएसबी ग्रुप को मिला ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट, कार्यस्थल संस्कृति में बना उत्कृष्टता का परिचायक

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आरएसबी ग्रुप को मिला ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट, कार्यस्थल संस्कृति में बना उत्कृष्टता का परिचायक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    भारत की प्रमुख ऑटोमोटिव घटक निर्माता आरएसबी ग्रुप को ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ के रूप में मान्यता दी गई है। यह वैश्विक स्तर पर कार्यस्थल संस्कृति की गुणवत्ता को परखने वाली एक प्रतिष्ठित संस्था है जो भरोसे, गर्व और टीम भावना के मूल्यों को आधार बनाकर कंपनियों को परखती है। आरएसबी को यह मान्यता ऐसे समय मिली है जब कंपनी लगातार एक समावेशी, सहयोगी और नवाचार-प्रधान वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इस उपलब्धि के पीछे ग्रेट प्लेस टू वर्क ट्रस्ट इंडेक्स मॉडल का मूल्यांकन शामिल रहा जो कर्मचारियों के विश्वास, गर्व और सहयोग पर आधारित है। आरएसबी की एच आर कार्यकारी निदेशक निर्मला बेहरा ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे 6000+ कर्मचारी ही आरएसबी की भारत और वैश्विक स्तर पर नींव हैं। हमारे कार्यस्थल की संस्कृति में समावेशिता और देखभाल की भावना सबसे विशेष है। यह सम्मान उस संस्कृति का प्रमाण है जहाँ विश्वास, गर्व और सौहार्द पनपता है। ग्रेट प्लेस टू वर्क ट्रस्ट इंडेक्स में आरएसबी का प्रदर्शन भारत की शीर्ष 100 कंपनियों के बराबर रहा। कर्मचारियों को अपने कार्यों और संगठन के दृष्टिकोण पर गर्व है और वे निष्पक्षता व समानता पर आधारित नीति निर्माण की सराहना करते हैं। आरएसबी ग्रुप निरंतर अपने कार्यस्थल को सशक्त और समावेशी बनाने की दिशा में अग्रसर है। प्रशिक्षण, सुरक्षा, कल्याण और नेतृत्व विकास से लेकर सभी पहल आरएसबी के कर्मचारियों को उनकी पूर्ण क्षमता तक पहुँचने में मदद करती हैं।
    आरएसबी ग्रुप : नवाचार और गुणवत्ता की प्रतीक
    वर्ष 1973 में स्थापित आरएसबी ग्रुप का संचालन भारत, अमेरिका और मैक्सिको में होता है। इसका उत्पाद पोर्टफोलियो प्रोपेलर शाफ्ट, गियरबॉक्स, कास्टिंग, फोर्जिंग, इलेक्ट्रिक वाहन घटकों और औद्योगिक उपकरणों तक फैला है। वर्ष 2013 में इसे जापान के डमिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2019 में जमशेदपुर स्थित चार संयंत्रों को टीपीएम एक्सेलेंस अवार्ड (कैटेगरी ए) मिला था।

    ग्रेट प्लेस टू वर्क : वैश्विक मान्यता संस्था
    ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ दुनिया भर की कंपनियों को उनकी कार्यस्थल संस्कृति सुधारने में मदद करती है और कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद उन्हें प्रमाणित करती है। यह फॉर्च्यून 100 बेस्ट कंपनियों, महिलाओं, मिलेनियल्स, विविधता और उद्योग-विशेष सूचियों के जरिए सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों की पहचान करता है। आरएसबी ग्रुप की यह उपलब्धि कार्यस्थल पर उच्चतम स्तर की संस्कृति, समावेशिता और कर्मचारी सशक्तिकरण को दर्शाती है। यह प्रमाण न केवल कंपनी की उपलब्धियों का सम्मान है बल्कि भारत के विनिर्माण क्षेत्र में उच्च मानकों की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम भी है।

    आरएसबी ग्रुप को मिला ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट कार्यस्थल संस्कृति में बना उत्कृष्टता का परिचायक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article40 दिनों तक पाठ का जाप करेंगी बीबियां, शहीदी दिहाड़े को समर्पित साकची गुरुद्वारा में सुखमणि साहिब पाठ प्रारंभ
    Next Article शिविर में जेवियर स्कूल के 50 बच्चों का एनसीसी कैडेट्स के रूप में चयन

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.